झोलाछाप डॉक्टर पर कार्रवाई करने पहुंची स्वास्थ्य टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

  • 160d Ago 236 Views


छतरपुर जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बमनी घाट के मजरा हरिजन खेड़ा में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब झोलाछाप डॉक्टर पर कार्रवाई करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया।

टीम में जिला स्वास्थ्य अधिकारी, बड़ामलहरा सीएचसी प्रभारी बीएमओ डॉ. जयंत यादव और बंधा सर्किल के नायब तहसीलदार रामकुमार पनिका सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे। ग्रामीणों का आरोप था कि हरिजन खेड़ा में लंबे समय से इलाज कर रहे बंगाली डॉक्टर प्रांतोष के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग जानबूझकर कार्रवाई कर रहा है। विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम अखिल राठौर राजस्व अमले और गुलगंज थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने ग्रामीणों को समझाइश दी और तत्काल कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को छोड़ दिया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now