जयपुर में स्कूल की पैटीज़ खाने के बाद 12वीं के छात्र की मौत, परिवार ने लगाया लापरवाही का आरोप

  • 15d Ago 194 Views


जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में एक निजी स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र 17 वर्षीय प्रिंस सोनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों का आरोप है कि स्कूल की कैंटीन में पैटीज़ खाने के बाद प्रिंस की तबीयत बिगड़ी, उल्टी हुई और वह कक्षा में बेहोश होकर गिर पड़ा।

परिजनों के मुताबिक, प्रिंस ने बुधवार को स्कूल में लंच बॉक्स नहीं लाया था और दोस्तों के साथ कैंटीन में पैटीज़ खाई थी। इसके बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी। परिजनों का आरोप है कि बेहोश होने के बाद भी स्कूल प्रशासन ने उसे तत्काल अस्पताल नहीं पहुंचाया और करीब 45 मिनट तक स्कूल परिसर में ही रखा गया। बाद में परिवार उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग स्कूल के बाहर जुटे और स्कूल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में स्कूल संचालक और एडमिनिस्ट्रेटर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

हालांकि, प्रिंस की मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। पैटी खाने और मौत के बीच संबंध तथा स्कूल प्रशासन पर लगाए गए लापरवाही के आरोपों की भी जांच की जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now