गोविंद नगर पुलिस ने शातिर चोरी गैंग का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार...
- 18h ago
जयपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने एक सोन पापड़ी निर्माण इकाई पर छापा मारकर करीब 1600 किलो सोन पापड़ी मौके पर ही नष्ट करवा दी। जांच के दौरान तैयार सोन पापड़ी पर न तो पैकेजिंग की तारीख अंकित मिली और न ही उपभोग की अंतिम तिथि दर्ज थी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, जयपुर स्थित मेसर्स आनंद धाबास की सोन पापड़ी निर्माण इकाई में निरीक्षण के दौरान स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों से जुड़ी कई कमियां भी सामने आईं। टीम ने सोन पापड़ी और बादाम कटिंग के नमूने लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे हैं।
अनिवार्य लेबलिंग के नियमों का पालन नहीं होने को गंभीरता से लेते हुए करीब 1600 किलो सोन पापड़ी को मौके पर ही नष्ट कराया गया। वहीं, प्रतिष्ठान को अन्य कमियों के संबंध में इम्प्रूवमेंट नोटिस भी जारी किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
यह कार्रवाई राजस्थान में चलाए जा रहे 'शुद्ध आहार-मिलावट पर वार' अभियान के तहत की गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे केवल विश्वसनीय और मानक गुणवत्ता वाले खाद्य उत्पादों का ही इस्तेमाल करें तथा संदिग्ध खाद्य सामग्री या खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की सूचना विभाग को दें।
जयपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने एक सोन पापड़ी निर्माण इकाई पर छापा मारकर करीब 1600 किलो सोन पापड़ी मौके पर ही नष्ट करवा दी। जांच के दौरान तैयार सोन पापड़ी पर न तो पैकेजिंग की तारीख अंकित मिली और न ही उपभोग की अंतिम तिथि दर्ज थी। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, जयपुर स्थित मेसर्स आनंद धाबास की सोन पापड़ी निर्माण इकाई में निरीक्षण के दौरान स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों से जुड़ी कई कमियां भी सामने आईं। टीम ने सोन पापड़ी और बादाम कटिंग के नमूने लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे हैं। अनिवार्य लेबलिंग के नियमों का पालन नहीं होने को गंभीरता से लेते हुए करीब 1600 किलो सोन पापड़ी को मौके पर ही नष्ट कराया गया। वहीं, प्रतिष्ठान को अन्य कमियों के संबंध में इम्प्रूवमेंट नोटिस भी जारी किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई राजस्थान में चलाए जा रहे 'शुद्ध आहार-मिलावट पर वार' अभियान के तहत की गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे केवल विश्वसनीय और मानक गुणवत्ता वाले खाद्य उत्पादों का ही इस्तेमाल करें तथा संदिग्ध खाद्य सामग्री या खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की सूचना विभाग को दें।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!