जम्मू-कश्मीर: घाटी में दहशत की साजिश फेल! सुरक्षाबलों के हाथ लगा हथियारों का जखीरा

  • 21h Ago 83 Views


जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए आतंकियों के संदिग्ध ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। संयुक्त अभियान के दौरान एक AK-47 राइफल, पिस्टल, ग्रेनेड और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया।

जम्मू-कश्मीर के शोपियां से आतंक के खिलाफ बड़ी सफलता की खबर है। खुफिया सूचना के आधार पर सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाकर एक संदिग्ध आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया। कार्रवाई में AK-47, पिस्टल, ग्रेनेड और दर्जनों कारतूस बरामद हुए हैं।

यह ऑपरेशन शोपियां के नाइकपोरा मेमेंडर इलाके में खुफिया इनपुट मिलने के बाद शुरू किया गया। सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम ने बाग़ क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया, जहां छिपा हुआ आतंकी ठिकाना मिला।

तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों ने एक AK-47 राइफल, दो मैगज़ीन, 60 राउंड 7.62 एमएम कारतूस, एक पिस्टल, एक हैंड ग्रेनेड और 6 राउंड 9 एमएम गोला-बारूद बरामद किया। बरामद हथियारों को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है।

सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि ये हथियार किस नेटवर्क से जुड़े थे और इन्हें किस आतंकी मॉड्यूल तक पहुंचाया जाना था। दक्षिण कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ अभियान लगातार तेज किया जा रहा है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now