ईंधन बचाओ अभियान के तहत डीएम मयूर दीक्षित पैदल पहुंचे कलेक्ट्रेट, अधिकारियों से भी की अपील

  • 155d Ago 410 Views


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील को आगे बढ़ाते हुए हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने गुरुवार को एक अनोखी पहल की। वे अपने आवास से पैदल चलकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और ईंधन बचत का संदेश दिया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से भी अपील की कि जिनके आवास कार्यालय के नजदीक हैं, वे निजी वाहन का उपयोग करने के बजाय पैदल या वैकल्पिक साधनों से कार्यालय आएं, ताकि ईंधन की बचत हो सके और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले।

उन्होंने यह भी कहा कि अधिकांश सरकारी बैठकों को वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया जाएगा और केवल आवश्यक स्थिति में ही अधिकारियों को कार्यालय बुलाया जाएगा। इसके साथ ही डीएम ने बिजली बचत पर भी जोर देते हुए अनावश्यक लाइट और उपकरणों के उपयोग से बचने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से भी इस मुहिम में सहयोग करने की अपील की और कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से बड़े स्तर पर ऊर्जा संरक्षण संभव है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now