हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 500 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप, 6 लोगों की मौके पर मौत

  • 111d Ago 216 Views


हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रामपुर उपमंडल के उरमन क्षेत्र में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 500 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि वाहन में सवार सभी 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा। काफी मशक्कत के बाद शवों को खाई से बाहर निकाला गया। मृतकों में एक 12 वर्षीय बच्चा और उसकी मां भी शामिल हैं। हादसे का खौफनाक वीडियो भी सामने आया है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया।

प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now