ग्वालियर-भिंड हाईवे पर भीषण हादसा, मजदूरों से भरा लोडिंग वाहन ट्रक से टकराया - 8 की मौत

  • 11d Ago 154 Views


मध्य प्रदेश। ग्वालियर से सटे भिंड जिले के गोहद क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे-719 पर मजदूरों से भरा लोडिंग वाहन सामने से आ रहे ट्रक से टकराकर पलट गया। हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

बताया गया कि हादसा रात करीब 12 बजे छिमका गांव के पास हुआ। लोडिंग वाहन में सवार मजदूर धान की रोपाई का काम पूरा करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से लोडिंग वाहन की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे वाहन पलट गया।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और आसपास के लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों को जय आरोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर समेत अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार हादसे में जान गंवाने वाले और घायल हुए मजदूर उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत स्थिर है, जबकि गंभीर घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद मृतकों की पहचान और उनके परिजनों से संपर्क करने की प्रक्रिया भी की जा रही है। प्रशासन और पुलिस की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now