गोपेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

  • 45d Ago 229 Views


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले के गोपेश्वर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के सेवा शिविरों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जनता की शिकायतों का पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपेश्वर के पुलिस मैदान में आयोजित 'सेवा, सुशासन एवं समर्पण : जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' कार्यक्रम में भाग लिया। हेलीपैड पर जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की गई तथा 'हरित उत्तराखंड' अभियान के तहत पौधा देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए सेवा शिविरों का निरीक्षण किया और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से फीडबैक भी प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता से जुड़े सभी मामलों का त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य हर पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जनसेवा को अधिक प्रभावी बनाना है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now