स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 10h ago
चमोली में चल रही चारधाम यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने चमोली से लेकर बद्रीनाथ धाम तक यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यात्रा मार्ग में आने वाले संवेदनशील स्लाइडिंग जोन, भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों और संकरे रास्तों का बारीकी से जायजा लिया। संबंधित विभागों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए।
इसके बाद बीआरओ कैंप ज्योतिर्मठ में सड़क मरम्मत कार्य और यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की गई। अधिकारियों ने यात्रा मार्ग को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बद्रीनाथ धाम पहुंचकर डीएम और एसपी ने दर्शन व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था और कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से बातचीत कर यात्रा व्यवस्था का फीडबैक भी लिया, जिसमें श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं की सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में बद्रीनाथ थाना परिसर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को सम्मानित भी किया गया।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर