मिशन शक्ति 6.0: जमुनापार पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की...
- 13m ago
धौलपुर। शहर में राजस्व वसूली और नियमों के पालन को लेकर धौलपुर नगर परिषद ने सख्त रुख अपनाया है। नगर परिषद की टीम ने समय पर कर जमा नहीं करने और होटल संचालन से जुड़े निर्धारित नियमों के उल्लंघन के आरोप में कमल होटल के खिलाफ कार्रवाई की।
नगर परिषद की यह कार्रवाई सभापति गिरीश कुमार गर्ग के निर्देशानुसार की गई। परिषद का उद्देश्य निकाय के राजस्व की सुरक्षा करने के साथ ही शहर के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करना है।
सभापति गिरीश कुमार गर्ग ने होटल संचालकों, मैरिज गार्डन संचालकों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की कि वे अपना बकाया कर समय पर जमा कराएं और नगर परिषद के नियमों का पालन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
नगर परिषद की इस कार्रवाई के बाद शहर के व्यावसायिक क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। परिषद ने सभी प्रतिष्ठान संचालकों से नियमों का पालन करने, समय पर कर चुकाने और धौलपुर के विकास एवं सौंदर्यीकरण में सहयोग देने की अपील की है।
धौलपुर। शहर में राजस्व वसूली और नियमों के पालन को लेकर धौलपुर नगर परिषद ने सख्त रुख अपनाया है। नगर परिषद की टीम ने समय पर कर जमा नहीं करने और होटल संचालन से जुड़े निर्धारित नियमों के उल्लंघन के आरोप में कमल होटल के खिलाफ कार्रवाई की। नगर परिषद की यह कार्रवाई सभापति गिरीश कुमार गर्ग के निर्देशानुसार की गई। परिषद का उद्देश्य निकाय के राजस्व की सुरक्षा करने के साथ ही शहर के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। सभापति गिरीश कुमार गर्ग ने होटल संचालकों, मैरिज गार्डन संचालकों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की कि वे अपना बकाया कर समय पर जमा कराएं और नगर परिषद के नियमों का पालन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद की इस कार्रवाई के बाद शहर के व्यावसायिक क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। परिषद ने सभी प्रतिष्ठान संचालकों से नियमों का पालन करने, समय पर कर चुकाने और धौलपुर के विकास एवं सौंदर्यीकरण में सहयोग देने की अपील की है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!