गोविंद नगर पुलिस ने शातिर चोरी गैंग का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार...
- 17h ago
राजस्थान के धौलपुर में दिनदहाड़े हुई फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। पुरानी रंजिश के चलते एक दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने दो युवकों पर हमला कर उन्हें गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।धौलपुर जिले के मनिया थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो बाइक सवार युवकों पर दिनदहाड़े हमला किया गया। पुलिस के अनुसार, एक दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने दोनों युवकों को घेर लिया और पहले लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की। इसके बाद हमलावरों ने दोनों के पैरों में गोली मार दी।
फायरिंग की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को धौलपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है और आरोपियों की तलाश में जिलेभर में नाकाबंदी कर दी गई है। शुरुआती जांच में हमले की वजह पुरानी रंजिश मानी जा रही है।"पुरानी रंजिश में खूनी हमला, दो युवकों के पैरों में मारी गोली, आरोपी फरार"
राजस्थान के धौलपुर में दिनदहाड़े हुई फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। पुरानी रंजिश के चलते एक दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने दो युवकों पर हमला कर उन्हें गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।धौलपुर जिले के मनिया थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो बाइक सवार युवकों पर दिनदहाड़े हमला किया गया। पुलिस के अनुसार, एक दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने दोनों युवकों को घेर लिया और पहले लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की। इसके बाद हमलावरों ने दोनों के पैरों में गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को धौलपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है और आरोपियों की तलाश में जिलेभर में नाकाबंदी कर दी गई है। शुरुआती जांच में हमले की वजह पुरानी रंजिश मानी जा रही है।"पुरानी रंजिश में खूनी हमला, दो युवकों के पैरों में मारी गोली, आरोपी फरार"
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!