छात्राओं संग डैम में नहाने पर अलवर के प्रिंसिपल सस्पेंड, 15 अगस्त की पिकनिक के बाद विभागीय जांच

  • 54d Ago 430 Views


अलवर (राजस्थान): राजस्थान के अलवर जिले में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल का छात्राओं के साथ डैम में नहाने का वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन लिया गया है। शिक्षा विभाग ने प्रिंसिपल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है।

मामला थानागाजी क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का है। बताया जा रहा है कि 15 अगस्त के कार्यक्रम के बाद प्रिंसिपल करीब 200 से अधिक छात्र-छात्राओं को स्कूल से लगभग दो किलोमीटर दूर स्थित एक डैम पर लेकर गए थे। इसी दौरान कुछ छात्रों ने उनका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो सामने आने के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने शिक्षक के आचरण और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए। शिक्षा विभाग ने प्रथम दृष्टया इसे सरकारी कर्मचारी आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए प्रिंसिपल लालचंद मीणा को निलंबित कर दिया है।

विभागीय आदेश के अनुसार, मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल निलंबन अवधि में प्रिंसिपल का मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर निर्धारित किया गया है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now