छठिहार की खुशियां मातम में बदलीं! ऑर्केस्ट्रा देख रही भीड़ पर चढ़ी बेकाबू बस

  • 55d Ago 201 Views


बेतिया, बिहार: पश्चिम चंपारण के बेतिया में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने नवजात के छठिहार समारोह की खुशियों को मातम में बदल दिया। सड़क किनारे चल रहे ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं।

हादसा लौरिया थाना क्षेत्र के बसवरिया पराउटोला में शुक्रवार देर रात हुआ। गांव में नवजात बच्चे के जन्म की खुशी में भोज और ऑर्केस्ट्रा का आयोजन था, जिसे देखने बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान गोरखपुर से बेतिया जा रही बस भीड़ पर चढ़ गई।

प्रारंभिक जांच के मुताबिक सामने से आ रहे गैस सिलेंडर लदे ट्रक से टक्कर बचाने की कोशिश में बस चालक ने वाहन मोड़ा, लेकिन नियंत्रण खो बैठा और बस सीधे लोगों को रौंदती चली गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

मृतकों में देवेंद्र दुबे, भोला दुबे, संजय महतो, बहादुर महतो और छांगुर राम शामिल हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर बस और ट्रक में तोड़फोड़ की। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, जबकि बस चालक फरार बताया जा रहा है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now