स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 10h ago
उत्तराखंड के उत्तरकाशी से लापता ट्रैकर बबीता पांडे की तलाश अब और तेज कर दी गई है। करीब एक महीने बाद भी बबीता का कोई सुराग नहीं मिलने पर प्रशासन ने सर्च ऑपरेशन का दायरा और बढ़ा दिया है। अब खोजी टीमें भालुओं की संभावित गुफाओं, घने जंगलों और दयारा बुग्याल के गोई क्षेत्र की झील में भी तलाश कर रही हैं।
जानकारी के अनुसार, बबीता पांडे 29 मई की रात दयारा बुग्याल ट्रैक के गोई बेस कैंप से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई थीं। अब तक पुलिस, SDRF, NDRF, ITBP, सेना और वन विभाग की संयुक्त टीमें जंगलों, खाइयों, ट्रैकिंग रूट और दुर्गम इलाकों की कई बार तलाशी ले चुकी हैं, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।
अब जांच एजेंसियों ने गोई क्षेत्र की करीब साढ़े सात फीट गहरी झील का पानी पंपों की मदद से निकालना शुरू किया है। आशंका है कि झील में बबीता का मोबाइल फोन या कोई अन्य अहम सुराग मिल सकता है। साथ ही उन स्थानों की भी तलाशी ली जा रही है, जहां भालुओं के रहने की संभावना जताई गई है।
प्रशासन का कहना है कि खोज अभियान में किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है। तकनीकी साक्ष्यों और विशेषज्ञों की मदद से सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। वहीं सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों से बचने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील भी की गई है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर