गोविंद नगर पुलिस ने शातिर चोरी गैंग का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार...
- 18h ago
राजस्थान के भरतपुर जिले के वैर थाना क्षेत्र के सीता गांव में देर रात एक तेंदुआ (लेपर्ड) के घर में घुसने के बाद ग्रामीणों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। जानकारी के अनुसार, तेंदुआ बनय सिंह के घर में घुसा था, जिसके बाद शोर मचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।
जैसे ही तेंदुआ घर से बाहर निकला, ग्रामीणों ने उस पर हमला कर दिया और उसकी मौत हो गई। इसके बाद कुछ लोगों ने उसके शव को जलाने की कोशिश भी की, लेकिन मौके पर पहुंची वन विभाग और पुलिस टीम ने शव को आग से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया।
वन विभाग के अनुसार, तेंदुए का शव भरतपुर लाया गया, जहां मेडिकल बोर्ड से उसका पोस्टमार्टम कराया गया है। विभाग ने इस मामले में हत्या और शव को जलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करने की बात कही है।
स्थानीय लोगों का दावा है कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में तेंदुए की मौजूदगी से दहशत बनी हुई थी और उसने पालतू जानवरों का भी शिकार किया था। घटना के बाद वन्यजीव सुरक्षा और मानव-वन्यजीव संघर्ष को लेकर एक बार फिर सवाल उठे हैं।
राजस्थान के भरतपुर जिले के वैर थाना क्षेत्र के सीता गांव में देर रात एक तेंदुआ (लेपर्ड) के घर में घुसने के बाद ग्रामीणों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। जानकारी के अनुसार, तेंदुआ बनय सिंह के घर में घुसा था, जिसके बाद शोर मचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। जैसे ही तेंदुआ घर से बाहर निकला, ग्रामीणों ने उस पर हमला कर दिया और उसकी मौत हो गई। इसके बाद कुछ लोगों ने उसके शव को जलाने की कोशिश भी की, लेकिन मौके पर पहुंची वन विभाग और पुलिस टीम ने शव को आग से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया। वन विभाग के अनुसार, तेंदुए का शव भरतपुर लाया गया, जहां मेडिकल बोर्ड से उसका पोस्टमार्टम कराया गया है। विभाग ने इस मामले में हत्या और शव को जलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करने की बात कही है। स्थानीय लोगों का दावा है कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में तेंदुए की मौजूदगी से दहशत बनी हुई थी और उसने पालतू जानवरों का भी शिकार किया था। घटना के बाद वन्यजीव सुरक्षा और मानव-वन्यजीव संघर्ष को लेकर एक बार फिर सवाल उठे हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!