बद्रीनाथ धाम में उद्धव जी और कुबेर जी की दिव्य वापसी, जयकारों से गूंजा पूरा मार्ग

  • 129d Ago 324 Views


श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व आज भगवान के प्रतिनिधि उद्धव जी और कुबेर जी की उत्सव डोलियां योगध्यान बद्री मंदिर से सकुशल बद्रीनाथ धाम पहुंच गईं। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद यह यात्रा भव्य रूप से प्रारंभ हुई, जिसमें आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी, गाडू घड़ा और रावल जी भी शामिल रहे।

पूरे मार्ग में “जय बद्री विशाल” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। भारतीय सेना के बैंड की धुनों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने इस दिव्य यात्रा को और भव्य बना दिया। विष्णुप्रयाग, लामबगड़ और हनुमानचट्टी जैसे पड़ावों पर डोलियों का जोरदार स्वागत किया गया।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, शीतकाल के दौरान भगवान के ये दिव्य स्वरूप योगध्यान बद्री, पांडुकेश्वर में विराजमान रहते हैं और कपाट खुलने से पहले पुनः बद्रीनाथ धाम में स्थापित किए जाते हैं। इस परंपरा को देखने के लिए हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now