50 मीटर तक घसीटा… फिर मौत! तेज रफ्तार थार ने बुजुर्ग की जिंदगी छीन ली

  • 1 day ago
  • 85 views


राजस्थान की राजधानी जयपुर में तेज रफ्तार थार का कहर देखने को मिला, जहां एक 62 वर्षीय स्कूटी सवार बुजुर्ग को थार ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह करीब 50 मीटर तक सड़क पर घिसटते चले गए। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

यह दर्दनाक हादसा मालवीय नगर थाना क्षेत्र के सरस पुलिया के पास शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे हुआ। मृतक की पहचान छाजू सिंह के रूप में हुई है, जो एक हॉस्टल में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते थे। पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब होने के कारण वह स्कूटी से जयपुरिया अस्पताल दवा लेने जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार थार ने पीछे से स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छाजू सिंह उछलकर सड़क पर गिर पड़े और वाहन की चपेट में आने से करीब 50 मीटर तक घिसटते रहे। हादसे में उनकी पसलियों समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

टक्कर के बाद थार भी बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायल बुजुर्ग को एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद देर शाम उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद थार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त थार को जब्त कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now