13 साल की मासूम से हैवानियत वाले 4 होटलों पर आधी रात चला बुलडोजर, 12 गिरफ्तार

  • 60d Ago 266 Views


राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। इस दिल दहला देने वाली घटना के खिलाफ जनता का आक्रोश इस कदर फूटा कि प्रशासन को तुरंत कड़ा रुख अपनाना पड़ा।

जनाक्रोश और बाजार बंद के बीच जिला प्रशासन ने आधी रात को बड़ा एक्शन लेते हुए उन 4 अवैध होटलों को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया, जहां नाबालिग को बंधक बनाकर रखा गया था।

पुलिस इस मल्टीपल गैंगरेप मामले में अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि 30 से अधिक आरोपियों के खिलाफ जांच तेज कर दी गई है। स्थानीय लोग और सामाजिक संगठन सभी दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं। प्रशासन की इस बुलडोजर कार्रवाई ने अपराधियों के बीच खौफ पैदा कर दिया है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now