गोविंद नगर पुलिस ने शातिर चोरी गैंग का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार...
- 18h ago
बिहार के भागलपुर में 11 महीने से लापता मां और बेटी का आखिरकार भावुक मिलन हो गया। छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित आश्रम में मां के सुरक्षित मिलने के बाद परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।
भागलपुर की रहने वाली पूजा के लिए पिछले 11 महीने बेहद कठिन रहे। उनकी मां बबीता देवी 3 जून 2025 को बांका जिले के जगतपुर मायके जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन तय समय पर वापस नहीं लौटीं। इसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
पूजा ने मां की तलाश में भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार और नवगछिया तक रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मंदिर और वृद्धाश्रमों तक तलाश की। उन्होंने पोस्टर भी लगवाए और पुलिस से मदद की गुहार लगाई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
निराशा के बीच पूजा वृंदावन भी पहुंचीं, जहां उन्होंने एक आश्रम में अपनी पीड़ा साझा की। इसी दौरान 11 मई को सूचना मिली कि बबीता देवी छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित ‘फील परमार्थम’ आश्रम में सुरक्षित हैं। सूचना मिलते ही पूजा भिलाई पहुंचीं, जहां मां-बेटी का भावुक मिलन हुआ और दोनों एक-दूसरे से लिपटकर रो पड़ीं।
आश्रम संचालक के मुताबिक बबीता देवी भटकते हुए मिली थीं और उन्हें आश्रय दिया गया था। फिलहाल परिवार इस मिलन को किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहा है।
बिहार के भागलपुर में 11 महीने से लापता मां और बेटी का आखिरकार भावुक मिलन हो गया। छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित आश्रम में मां के सुरक्षित मिलने के बाद परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।भागलपुर की रहने वाली पूजा के लिए पिछले 11 महीने बेहद कठिन रहे। उनकी मां बबीता देवी 3 जून 2025 को बांका जिले के जगतपुर मायके जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन तय समय पर वापस नहीं लौटीं। इसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पूजा ने मां की तलाश में भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार और नवगछिया तक रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मंदिर और वृद्धाश्रमों तक तलाश की। उन्होंने पोस्टर भी लगवाए और पुलिस से मदद की गुहार लगाई, लेकिन सफलता नहीं मिली। निराशा के बीच पूजा वृंदावन भी पहुंचीं, जहां उन्होंने एक आश्रम में अपनी पीड़ा साझा की। इसी दौरान 11 मई को सूचना मिली कि बबीता देवी छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित ‘फील परमार्थम’ आश्रम में सुरक्षित हैं। सूचना मिलते ही पूजा भिलाई पहुंचीं, जहां मां-बेटी का भावुक मिलन हुआ और दोनों एक-दूसरे से लिपटकर रो पड़ीं। आश्रम संचालक के मुताबिक बबीता देवी भटकते हुए मिली थीं और उन्हें आश्रय दिया गया था। फिलहाल परिवार इस मिलन को किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहा है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!