10 लाख की फिरौती के लिए कंपनी कर्मचारी का अपहरण, पुलिस ने रातभर ऑपरेशन चलाकर सुरक्षित छुड़ाया

  • 107d Ago 441 Views


छतरपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब मोरवा गांव स्थित एमकेसी कंस्ट्रक्शन लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी रामखिलाड़ी शर्मा का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। बताया जा रहा है कि रामखिलाड़ी सड़क निर्माण कार्य के लिए मिट्टी उपलब्ध कराने का काम देखते हैं। वह अपनी मोटरसाइकिल से कंपनी कैंपस पहुंचे थे, तभी बोलेरो सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और जबरन गाड़ी में डालकर अज्ञात स्थान पर ले गए।

कुछ समय बाद बदमाशों ने परिजनों को फोन कर 10 लाख रुपये की फिरौती की मांग की, जिसके बाद पुलिस महकमा हरकत में आ गया। सूचना मिलते ही एसपी और एएसपी के निर्देशन में कोतवाली, सिविल लाइन और ओरछा रोड थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपहृत कर्मचारी को सकुशल बरामद कर लिया। कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now