38.3 C
Mathura
Saturday, April 19, 2025

जिलाधिकारी के मागदर्शन में थीम बेस्ड हरित मार्ग के रूप में विकसित होगा मथुरा गोवर्धन मार्ग

जिलाधिकारी के मागदर्शन में थीम बेस्ड हरित मार्ग के रूप में विकसित होगा मथुरा गोवर्धन मार्ग

26 अगस्त 2023 को थीउ बेस्ड पौधारोपण कार्य का जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा किया जायेगा शुभारम्भ

जिलाधिकारी की पहल से मथुरा गोवर्धन बनेगा ग्रीन रोड़

जीवन की सेफ्टी के साथ साथ पर्यावरण जरूरी-डीएम

गोल्ड मोहर, कचनार, नीम, अर्जुन, कनेर, बोगन वेलिया आदि पौधों का किया जायेगा रोपण

पौधों की सुरक्षा हेतु लगाये जायेंगे ट्रीगार्ड

मथुरा 24 अगस्त। जिलाधिकारी पुलकित खरे के नेतृत्व में एक नई पहल शुरू की गई है, जिसमें लोक निर्माण विभाग द्वारा मथुरा से गोवर्धन रोड़ पर विभिन्न कार्य कराये गये हैं।
मथुरा गोवर्धन रोड जिसकी लंबाई लगभग 18 किलोमीटर है का चैड़ीकरण लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड, मथुरा द्वारा किया गया है। इसके पश्चात मार्ग के दोनों तरफ तथा डिवाइडर पर हरितिमा बढ़ाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण हेतु उपलब्ध भूमि पर थीम बेस्ड वृक्षारोपण किया जायेगा। जिसका शुभारंभ 26 अगस्त 2023 को जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा किया जायेगा।


मार्ग के दोनों और की पटरियों पर लगभग 3500 एवं डिवाइडर पर लगभग 7000 पौधों का रोपण होगा। थीम बेस्ड वृक्षारोपण हेतु पटरियों पर मुख्यतः गोल्ड मोहर तथा कचनार के पौधों का रोपण किया जाएगा, किंतु उसर मृदा एवं जल भराव के क्षेत्र में नीम तथा अर्जुन के पौधों का रोपण भी होगा। डिवाइडर पर कनेर एवं बोगन वेलिया के पौधे लगाये जायेंगे। उक्त पौधों की सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड्स मुख्यतः जन सहयोग से प्राप्त किया जा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे उक्त वृक्षारोपण से भविष्य में मथुरा गोवर्धन मार्ग थीम बेस्ड हरित मार्ग के रूप में विकसित होगा।


जिलाधिकारी पुलकित खरे की इस मुहिम से मथुरा गोवर्धन रोड़ भविष्य में ग्रीन रोड़ के नाम से जाना जायेगा। उक्त रोड़ पर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाये जायेंगे, जो इस रोड़ को सुन्दरता के साथ साथ श्रद्धालुओं हेतु छांव की व्यवस्था करेंगे।

जिलाधिकारी के मागदर्शन में थीम बेस्ड हरित मार्ग के रूप में विकसित होगा मथुरा गोवर्धन मार्ग

Latest Posts

संस्कृति विश्वविद्यालय में जयंती पर याद किए गए डा. अंबेडकर

संस्कृति विश्वविद्यालय में जयंती पर याद किए गए डा. अंबेडकर मथुरा। डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर, संस्कृति विश्वविद्यालय के विधि एवं...

संस्कृत विश्वविद्यालय में मनाई गई बाबा साहेब की जयंती

Baba Saheb's birth anniversary was celebrated in Sanskrit University डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर, संस्कृति विश्वविद्यालय के विधि एवं विधिक अध्ययन...

संस्कृति विवि ने रूस की लॉ युनिवर्सिटी से किया करार, खुलेंगे नए द्वार

Sanskriti University signed an agreement with the Law University of Russia, new doors will open संस्कृति विश्वविद्यालय और कुताफिन मॉस्को स्टेट लॉ यूनिवर्सिटी (एमएसएएल), रूस...

संस्कृति विश्वविद्यालय को मिला पेटेंट दाखिल करने में 8वां स्थान

Sanskriti University got 8th place in filing patents संस्कृति विश्वविद्यालय ने एक और कीर्तिमान हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। केंद्रीय...

संस्कृति विवि के मंच पर बिखरा पलक मुच्छल का जादू

The magic of Palak Muchhal spread on the stage of Sanskriti University संस्कृति विश्वविद्यालय स्पार्क 2025 के दूसरे दिन मुख्य मैदान में सजे मंच...

Related Articles