31.8 C
Mathura
Saturday, July 27, 2024

बीस सालों में भाजपा की सरकार ने बनाया बीमारू मध्यप्रदेश को बेमिसाल राज्य – राज्य मंत्री परमार ने 2003 से 2023 के विकास कार्यों के रिपोर्ट कार्ड को लेकर की पत्रकारवार्ता

बीस सालों में भाजपा की सरकार ने बनाया बीमारू मध्यप्रदेश को बेमिसाल राज्य – राज्य मंत्री परमार ने 2003 से 2023 के विकास कार्यों के रिपोर्ट कार्ड को लेकर की पत्रकारवार्ता

मध्यप्रदेश के स्कूली शिक्षा एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्र इंदरसिंह परमार ने भाजपा जिला कार्यालय पर पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि 1950 में मध्यप्रदेश के गठन के बाद से 2003 तक ज्यादातर समय कांग्रेस की ही सरकारें रही है। इन सरकारों ने प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया। 2003 में प्रदेश में उमा भारती जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी। बाद में श्री बाबूलाल गौर और श्री शिवराजसिंह चौहान ने उस सरकार का नेतृत्व किया। भाजपा की सरकार ने प्रदेश को 20 सालों में बीमारू से बेमिसाल राज्य बनाया। मि बंटाढार और कमलनाथ इस बात का जवाब दें कि 63 सालों में उनकी सरकारों ने प्रदेश के लिए क्या किया?। भाजपा ने 20 साल में गरीबों का जीवन स्तर सुधारने का काम किया तो उसका रिपोर्ट कार्य भी जारी किया है। भाजपा जो कहती है वह करके भी दिखाती है। हमारी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है जबकि कांग्रेस ने देश और प्रदेश को सिर्फ छलने का काम किया है।

भारतीय जनता पार्टी ने जवाबदेही की एक नई परंपरा शुरू की है, जिसके अंतर्गत हर सरकार अपने कार्यकाल में किए गए कामों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करती है। हमने अपना रिपोर्ट कॉर्ड प्रस्तुत किया है और गलत आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने वाली कांग्रेस की इस रिपोर्ट कॉर्ड का जवाब देना चाहिए कांग्रेस ने प्रदेश की जनता के साथ जो अन्याय किया है, उसका जवाब देना चाहिए और अगर उसमें हिम्मत है, वो अपने 53 सालों के शासन का रिपोर्ट कॉर्ड प्रस्तुत करे। मध्यप्रदेश में 15. महीनों के लिए कमलनाथ की सरकार बनी थी, जिन्हें करप्शननाथ कहा जाता है। बंटाढार और कमलनाथ की उस सरकार ने भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई गरीब कल्याण की सारी योजनाएं बंद कर दी थी और गरीब कल्याण अभियान को अपाहिज बना दिया था उस सरकार ने सहरिया, मारिया और बैगा बहनो को मिलने वाला पोषण अनुदान बंद कर दिया था इस्तीफा देते समय कोई मुख्यमंत्री काम नहीं करता, लेकिन करशननाथ ने अपने इस्तीफे से 15 मिनट पहले मोबाइल घोटाले से संबंधित दस्तावेजों पर साइन किए। करप्शन नाथ ने 350 करोड़ का मोजर बेयर घोटाला किया और 2400 करोड़ के अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले से उनका संबंध है। करप्शन नाथ ने 600 करोड़ का इपको घोटाला कर्जमाफी में 25000 करोड का हेरफेर किया। उस सरकार ने 800 ट्रांसफर करके नया तबादला उद्योग शुरू कर दिया था। कमलनाथ को अपनी सरकार के डेढ़ सालों में हुए घोटालों का जवाब देना चाहिए।

अमृतकाल में मध्य प्रदेश बनेगा देश का अग्रणी राज्य*

राज्य मंत्री परमार ने कहा कि -2003 से पहले मध्यप्रदेश बीमारू राज्य हुआ करता था। 2003 से 2023 तक के 20 साल प्रदेश में गरीबी से मुक्ति का स्वर्णकाल रहे हैं और इन सालों में आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की नींव डाली गई 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार बनी और प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने मध्यप्रदेश को दिल खोलकर मदद की। इसका प्रति उत्तर देते हुए प्रदेश की जनता ने भी दिल खोलकर वोट दिये। 2019 में 29 में से 28 सीटें भाजपा को दी और 2024 में जो एक सीट की कमी रह गई है, वो भी जनता पूरी कर देगी देश के अमृतकाल में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य बनेगा।

देश में मॉडल के रूप में खड़े हो रहे सीएम राइज स्कूल

राज्य मंत्री परमार ने कहा कि हमारे प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने एवं इसे और एडवांस बनाने के लिए प्रदेश में सीएम राइज स्कूल बनाए जा रहे है, जो कि देश में एक मॉडल के रूप में खड़े होंगे। हमारी सरकार की मंशा अनुसार अब गरीब परिवार का बच्चा भी हाई प्रोफाइल स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर सकेगा। सीएम राइज विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में सरकार का बड़ा कदम है और यह बड़े गर्व की बात है की प्रदेश का पहला सीएम राइज विद्यालय का भवन शाजापुर जिले के गौलाना में बनकर तैयार है। इसी प्रकार शाजापुर जिले में छह सीएम राइज विद्यालय का काम प्रगति पर है जो जल्द बनकर तैयार होने वाले है।

डबन इंजन की सरकार की योजनाओं से प्रदेश का हुआ चहुंमुखी विकास

राज्यमंत्री परमार ने कहा कि 2014 में सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने 80 करोड़ गरीबों का जीवन स्तर ऊपर उठाया। 14 करोड़ लोग गरीबी की सीमा रेखा से बाहर हुए लगभग 10 सालों में देश की आबादी 10 प्रतिशत लोगों को गरीबी रेखा से बाहर करके मोदी जी गरीब कल्याण के पुरोधा बन गए और उनकी योजनाओं का लाभ मध्यप्रदेश को भी मिला। बंटाढार सरकार ने राज्य के बजट को 23000 करोड़ पर छोड़ दिया था, जिसे शिवराज जी की सरकार ने 3.14 लाख करोड़ तक पहुंचाया है। बंटावार के समय शिक्षा का बजट 2456 करोड़ था, जिसे 38000 करोड़ तक पहुंचाया। स्वास्थ्य का बजट 580 करोड़ था. जिसे 18 हजार करोड़ तथा सर्व शिक्षा अभियान का बजट जो 844 करोड़ था, उसे 66 हजार करोड़ तक पहुंचाया। मि. बंटाढार और कमलनाथ को यह बताना चाहिए कि प्रदेश की आबादी का बड़ा हिस्सा एससी, एसटी और ओबीसी का है, इनके बजट को क्यों 1056 करोड़ पर छोड़ दिया था? भाजपा सरकार ने इसे 64390 करोड़ तक पहुंचाया प्रति व्यक्ति आय 11700 से बढ़कर 1.40 लाख रुपये हो गई। बंटाढार सरकार के समय प्रदेश की सड़के बदनाम थी, भाजपा की सरकार ने 5.10 लाख कि.मी. अच्छी क्वालिटी की सड़कें बनाई और राष्ट्रीय राजमार्ग जो सिर्फ 4800 किलोमीटर थे, उन्हें 13000 किलोमीटर तक पहुंचाया। कमलनाथ जैसे जिन नेताओं ने कभी हाथों में हल नहीं पकड़ा, वो हमारी सरकार पर सवाल उठाते हैं जबकि उनकी सरकार के समय समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी सिर्फ 438 लाख थी जिसे हमारी सरकार ने 77.96 लाख मीट्रिक टन तक पहुंचाया। प्रदेश में हुए इस रिकॉर्ड तोड़ विकास के लिए मैं शिवराज जी को साधुवाद देता हूँ।


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के प्रधानमंत्री बनते ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का बीड़ा उठाया देश को दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन इकॉनॉमी और आत्मनिर्भर 1 बनाने का संकल्प लिया। आज भारत क्लाइमेट चेंज और आतंकवाद पर जीरो टालरेंस के मामले में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। जी-20 समिट सारी दुनिया में भारत की संस्कृति, विकास और उसके भविष्य के प्रसार का माध्यम बन रही है। पहली बार जी-20 समिट देश के सभी राज्यों के 59 स्थानों पर हो रही है। 14 देशों ने प्रधानमंत्री मोदी जी को अपना सर्वोच्च सम्मान दिया है। भारत आज डिजिटल लेनदेन एलईडी बल्य के वितरण स्वच्छता, टीकाकरण तथा दाल, दलहन, दूध जूट और रेल इंजन के उत्पादन में दुनिया में पहले स्थान पर है। मोबाइल, सीमेंट स्टील कॉटन, चाय के उत्पादन में दूसरे स्थान पर तथा स्टार्टअप और वाहन उद्योग में तीसरे स्थान पर है। दूसरी तरफ कांग्रेस अपने शासन में सिर्फ घोटाले करती रही बोफोर्स घोटाला टूजी घोटाला, सत्यम घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला, कोयला घोटाला, चॉपर घोटाला, टेट्रा ट्रक घोटाला वोट के बदले नोट पोटाला आदर्श हाउसिंग घोटाला, डीएलएफ घोटाला, नेशनल हेराल्ड घोटाला, खाद्य सुरक्षा बिल घोटाला, शेयर बाजार घोटाला आईपीएल घोटाला. एलआईसी हाउसिंग घोटाला, मधु कोढ़ा काढ, राफेल खरीदी घोटाला, सबमरीन घोटाला मंदिर कलेक्शन पोटाला और वॉक्सवेगन इक्विटी घोटाले जैसे 24 से अधिक घोटालों में लिप्त रही है। कहा कि अब यह मध्यप्रदेश की जनता को तय करना है कि यह विकास के साथ है या घोटालों के साथ अगर वो विकास के साथ है तो उसे 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को अपना समर्थन देना है। पत्रकारवार्ता के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिसोदिया, जिला महामंत्री दिनेश शर्मा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी, जिला कार्यालय मंत्री विपुल कसेरा मौजूद थे।

बीस सालों में भाजपा की सरकार ने बनाया बीमारू मध्यप्रदेश को बेमिसाल राज्य - राज्य मंत्री परमार ने 2003 से 2023 के विकास कार्यों के रिपोर्ट कार्ड को लेकर की पत्रकारवार्ता

Latest Posts

राशन कार्ड बनवाने को लेकर एमएलए ने रखी सदन मे अपनी बात

राशन कार्ड बनवाने को लेकर एमएलए ने रखी सदन मे अपनी बात छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आखिरी दिन है.सदन की कार्यवाही शुरू होने...

एलएलबी की परीक्षा में तलाशी अभियान में एक नकलची पकड़ा गया डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय

एलएलबी की परीक्षा में तलाशी अभियान में एक नकलची पकड़ा गया डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा द्वारा एलएलबी एवं बीएड की सत्र 2023-24 की परीक्षाएं...

सांसद ने रेललाइन दोहरीकरण की मांग संसद मे रखी

सांसद ने रेललाइन दोहरीकरण की मांग संसद मे रखी बालाघाट वन और खनिज संपदा से परिपूर्ण जिले का दुर्भाग्य है कि जिले के लोगों को...

छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा के साथ मिल रहे जॉब के अवसर

छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा के साथ मिल रहे जॉब के अवसर मथुरा। सूचना क्रांति के इस दौर में कम्प्यूटर युवाओं के हाथ का खिलौना नहीं...

संस्कृति विश्वविद्यालय में शुरू हुआ ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान

संस्कृति विश्वविद्यालय में शुरू हुआ ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान संस्कृति विश्वविद्यालय में शुरू हुआ ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियानमथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय में...

Related Articles