37.1 C
Mathura
Monday, May 19, 2025

गुरुपर्व पर होडल में जगह जगह भंडारों का उपमंडल होडल में सोमवार को गुरुपर्व बड़े ही धूम धाम से मनाया गया

गुरुपर्व पर होडल में जगह जगह भंडारों का उपमंडल होडल में सोमवार को गुरुपर्व बड़े ही धूम धाम से मनाया गया

गुरुपर्व पर होडल में जगह जगह भंडारों का अयउपमंडल होडल में सोमवार को गुरुपर्व बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। शहर के सभी आश्रम और मंदिरों के साथ साथ दर्जनों जगह भंडारों का अयोजन किया गया। होडल घारम पट्टी स्थित बालाजी मंदिर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया


पौराणिक मान्यता के अनुसार गुरु पूर्णिमा को महाभारत के रचयिता वेद व्यास का जन्म दिवस माना जाता है। उनके सम्मान में इस दिन को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। शास्त्रों में यह भी कहा जाता है कि गुरु पूर्णिमा के दिन ही महर्षि वेदव्यास ने चारों वेद की रचना की थी और इसी कारण से उनका नाम वेद व्यास पड़ा। क्षेत्र के हजारों श्रृद्धालुओ ने अपने अपने गुरुजनों की सेवा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर गुरुपर्व मनाया। गुरु पूर्णिमा भारत में अपने आध्यात्मिक या फिर अकादमिक गुरुओं के सम्मान में, उनके वंदन और उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए मनाया जाने वाला पर्व है।


हम सब मनुष्यों के जीवन निर्माण में गुरुओं की अहम भूमिका होती है। ऐसे में माना जाता है कि जिन गुरुओं ने हमें गढ़ने में अपना योगदान दिया है, उनके प्रति हमें कृतज्ञता का भाव बनाए रखना चाहिए और उसे ज़ाहिर करने के दिन के तौर पर ही गुरु पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है। हिंदुओ की परंपरा के मुताबिक आषाढ़ के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है।

गुरुपर्व के अवसर पर लोग जगह जगह छबील लगा कर प्यासे लोगो को मीठा पानी और भंडारे का आयोजन कर लोगो की सेवा कर पुण्य के भागी बनते है। होडल मे दर्जनों मंदिरों और आश्रमों में भक्तजनों ने अपने गुरु की सेवा कर भंडारों का अयोजन कर लोगो की सेवा की।

गुरुपर्व पर होडल में जगह जगह भंडारों का उपमंडल होडल में सोमवार को गुरुपर्व बड़े ही धूम धाम से मनाया गया

Latest Posts

संस्कृति विवि और वी सर्व के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता

संस्कृति विश्वविद्यालय और वी सर्व: एन इनिशिएटिव टू सर्व द अनसर्व्ड, के मध्य शिक्षा प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग करने के लिए...

संस्कृति विवि में कार्यक्रमों के साथ मना अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस

संस्कृति विश्वविद्यालय में परंपरागत रूप से इंटरनेशन नर्सिंग डे के अवसर पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया विद्यार्थीयों ने अन्तराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के...

संस्कृति विवि और वी सर्व के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता

An important agreement was signed between Sanskriti University and V-Serve संस्कृति विश्वविद्यालय और वी सर्व: एन इनिशिएटिव टू सर्व द अनसर्व्ड, के मध्य शिक्षा प्रौद्योगिकी...

संस्कृति विवि के पूर्व छात्र,आईआईटी विद्वान ने बताया सफलता के रास्ते

संस्कृति विश्वविद्यालय के स्कूल आफ एजूकेशन ने विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र और आईआईटी जोधपुर में वर्तमान एम.टेक. विद्वान हर्ष वार्ष्णेय की विशेषता वाली...

संस्कृति विवि में वक्ताओं ने बताया बौद्धिक संपदा के अधिकार का महत्व

संस्कृति विश्वविद्यालय के सभागार में संस्कृति बौद्धिक संपदा अधिकार(आईपीआर) समिति द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा नवाचार...

Related Articles