31.8 C
Mathura
Saturday, July 27, 2024

मथुरा आने वाले श्रद्धालुओं/पर्यटकों को मिली नई सौगात

जिलाधिकारी की नई पहल से श्रद्धालुओं को होगी सुविधा

कम दाम में कर सकेंगे एसी बस से प्रमुख ब्रज के स्थानों के दर्शन

सुगम आवागमन में महत्वपूर्ण योगदान देगी ये बसें

मंत्री लक्ष्मी नारायण चैधरी जी ने हरी झंडी दिखाकर दो बसों को किया रवाना

ब्रज में आने वाले श्रद्वालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थलियों के भ्रमण एवं दर्शन हेतु जिलाधिकारी पुलकित खरे के निर्देश पर कण्डक्टड टूअर के संचालन का शुभारम्भ अमृत महोत्सव की श्रृंखला में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें उत्तर प्रदेश लक्ष्मी नारायण चैधरी ने हरी झंडी दिखाकर दो बसों को रवाना किया। कण्डक्टड टुअर स्मार्ट सिटी की बसों के माध्यम से संचालित किया जायेगा। एक टूअर वृन्दावन से प्रारम्भ होकर मथुरा, गोवर्धन एवं गोकुल होते हुए वापस वृन्दावन पर समाप्त होगा। जबकि दूसरा दूअर मथुरा से प्रारम्भ होकर गोवर्धन एवं गोकुल होते हुए वापस मथुरा पर समाप्त होगा।


दोनों बसें वातानुकूलित हैं, इन टूअर्स में यात्रियों को भ्रमण एवं दर्शन हेतु पर्याप्त समय का निर्धारण किया गया है। ये टुअर्स मण्डलायुक्त की अपेक्षानुसार जिलाधिकारी के मार्ग दर्शन एवं निर्देश पर उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम एवं उ0प्र0 पर्यटन विभाग द्वारा तैयार किया गया है, जिनका संचालन परिवहन निगम के माध्यम से निरन्तर किया जायेगा।


ये बस सेवायें पर्यटकों की सुविधा के दृष्टिकोण से अत्यन्त उपयोगी, पर्यटन गतिविधि होगी। इस कण्डक्टड टुअर का किराया 200 रूपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है तथा एक डेस्टीनेशन से दूसरे डेस्टीनेशन के मध्य का किराया प्रति डेस्टीनेशन 50 रूपये निर्धारित किया गया। डेस्टीनेशन के मध्य रास्ते की सवारी प्रतिबन्धित रहेगी।


मथुरा से प्रारम्भ होने वाली बस सेवा प्रातः 8.30 बजे रेलवे स्टेशन मथुरा जंक्शन से गोकुल हेतु रवाना होगी। 9.15 से 10.30 बजे तक गोकुल भ्रमण करेगी और गोवर्धन के लिए प्रस्थान करेगी। 12 से 02 बजे गोवर्धन दर्शन करायेगी, 02 से 03 बजे तक भोजन एवं विश्राम तथा उसके बाद मथुरा हेतु प्रस्थान करेगी। 04 से 05 बजे तक श्रीकृष्ण जन्मस्थान, मथुरा दर्शन करायेगी।
वृन्दावन से प्रारम्भ होने वाली बस सेवा प्रातः 7.30 बजे टीएफसी वृन्दावन से श्रीकृष्ण जन्मभूमि हेतु प्रस्थान करेगी, 8.15 से 9.15 बजे तक श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन करायेगी। 10.30 से 01 बजे तक गोवर्धन पहुॅचकर दर्शन करायेगी, 01 से 02 बजे तक भोजन और उसके बाद गोकुल हेतु प्रस्थान करेगी। 3.30 से 4.30 बजे तक गोकुल आगमन पर गोकुल दर्शन एवं पूजन करायेगी और उसके बाद वृन्दावन हेतु प्रस्थान करेगी तथा 5.30 बजे वृन्दावन पहुॅचेगी।

मथुरा आने वाले श्रद्धालुओं/पर्यटकों को मिली नई सौगात

Latest Posts

राशन कार्ड बनवाने को लेकर एमएलए ने रखी सदन मे अपनी बात

राशन कार्ड बनवाने को लेकर एमएलए ने रखी सदन मे अपनी बात छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आखिरी दिन है.सदन की कार्यवाही शुरू होने...

एलएलबी की परीक्षा में तलाशी अभियान में एक नकलची पकड़ा गया डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय

एलएलबी की परीक्षा में तलाशी अभियान में एक नकलची पकड़ा गया डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा द्वारा एलएलबी एवं बीएड की सत्र 2023-24 की परीक्षाएं...

सांसद ने रेललाइन दोहरीकरण की मांग संसद मे रखी

सांसद ने रेललाइन दोहरीकरण की मांग संसद मे रखी बालाघाट वन और खनिज संपदा से परिपूर्ण जिले का दुर्भाग्य है कि जिले के लोगों को...

छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा के साथ मिल रहे जॉब के अवसर

छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा के साथ मिल रहे जॉब के अवसर मथुरा। सूचना क्रांति के इस दौर में कम्प्यूटर युवाओं के हाथ का खिलौना नहीं...

संस्कृति विश्वविद्यालय में शुरू हुआ ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान

संस्कृति विश्वविद्यालय में शुरू हुआ ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान संस्कृति विश्वविद्यालय में शुरू हुआ ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियानमथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय में...

Related Articles