28.6 C
Mathura
Tuesday, September 17, 2024

भाजपा के शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ ने चलाया हर घर तिरंगा अभियान

भाजपा के शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ ने चलाया हर घर तिरंगा अभियान

मथुरा। भाजपा शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ की जिला संयोजक डा. मीनाक्षी शर्मा के नेतृत्व में संस्कृति विश्वविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा झंडा वितरण का शिविर लगाया गया। शिविर में में हजारों छात्रों, शिक्षक व गणमान्य नागरिकों को हर घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर लगभग 1050 झंडे वितरित किए गए।
इस अभियान के दौरान एनसीसी कैंडेट्स ने विश्वविद्यालय के हर विभाग, स्कूल व कालेज में जाकर झंडे वितरित किए। हर घर तिरंगा अभियान व काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह के अंतर्गत विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षक व गणमान्य नागरिकों ने एक जनजागरण रैली निकाली। भाजपा के शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डा. मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि भारतीय नागरिकों में राष्ट्रीय भावना को जाग्रत करने के लिए इस प्रकार के अभियान आवश्यक हैं। इससे राष्ट्रीय सुरक्षा व सद्भावना के साथ- साथ नागरिकों में परस्पर समरसता का भाव जाग्रत होता है। भाजपा के बृज प्रांत के मंत्री डा. रजनीश त्यागी ने कहा कि भारत ने सन् 1947 में स्वाधीनता जरूर प्राप्त कर ली थी किन्तु आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होने से पूर्व स्वतंत्रता स्थापित करने के लिए जन- जन में राष्ट्रीयता का बोध होना बहुत जरूरी है। इस अवसर पर संस्कृति विश्वविद्यालय के डीन छात्र कल्याण डा डी एस तोमर, उपकुलसचिव मनीष मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव, डा. विधि सिंह, जयवर्धन नगायच, रतीश शर्मा, डा. श्वेता तिवारी आदि सहित छात्र, छात्राओं व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति सराहनीय रही।

Latest Posts

पीएम पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगारा डांग में स्वच्छता पखवाड़ा, नारी शक्ति मिशन गोष्ठी का आयोजन

पीएम पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगारा डांग में स्वच्छता पखवाड़ा, नारी शक्ति मिशन गोष्ठी का आयोजन राजकीय हाई स्कूल इंद्रहटा अजनर विद्यालय में उत्तर प्रदेश शिक्षा...

जनता की सेवा का मिला प्रतिफल रचना पाठक को नगर निगम मथुरा मैं कैबिनेट सदस्य किया मनोनित

जनता की सेवा का मिला प्रतिफल रचना पाठक को नगर निगम मथुरा मैं कैबिनेट सदस्य किया मनोनित मथुरा वृंदावन नगर निगम की बोर्ड बैठक मै...

राजीव एकेडमी में आयात-निर्यात व्यापार में दक्षता कौशल विकास पर हुई कार्यशाला

राजीव एकेडमी में आयात-निर्यात व्यापार में दक्षता कौशल विकास पर हुई कार्यशाला मथुरा। वैश्वीकरण के दौर में आयात-निर्यात उद्योग वैश्विक अर्थव्यवस्था को आकार देने में...

संस्कृति विवि में स्थापित हुए गणपति, विधिविधान से हुआ पूजन

संस्कृति विवि में स्थापित हुए गणपति, विधिविधान से हुआ पूजन मथुरा। संस्कृति विश्विद्यालय में विधिविधान से पूजन कर गणेश जी की प्रतिमा स्थापित हुई। विवि...

नाजायज गांजा के साथ पुलिस ने 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

नाजायज गांजा के साथ पुलिस ने 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार खबर जनपद चंदौली के चकिया से है जहाँ चकिया पुलिस द्वारा अहरौरा रोड मुड़हुआ...

Related Articles