37.3 C
Mathura
Thursday, May 15, 2025

प्राचीन काल भैरव मंदिर पर धूमधाम से मनाई गयी काल भैरव अष्टमी

प्राचीन काल भैरव मंदिर पर धूमधाम से मनाई गयी काल भैरव अष्टमी

अलीगढ़ अभी न्यूज़ ( दीपक शर्मा ) भगवान शिव के स्वरूप काल भैरव के जन्मोत्सव को आज पूरे शहर में धूमधाम से मनाया गया शहर के प्राचीन मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया पूरे विधि विधान से काल भैरव की पूजा अर्चना की गई उसके बाद हवन किया गया अंत में भंडारे का आयोजन किया गया वही जीटी रोड स्थित भैरों मंदिर पर आज कालभैरव अष्टमी बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें सुबह 10 बजे जलाभिषेक किया गया। इसके बाद दोपहर 12 बजे से हवन यज्ञ किया गया। 3 बजे से भंडारे का आयोजन किया गया जो देर रात्रि तक चला श्यामबाबू हवनकर्ता ने बताया कि यह दिन भगवान भैरव और उनके सभी रूपों के समर्पित होता है। भगवान भैरव को भगवान शिव का ही एक रूप माना जाता है। इनकी पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व माना जाता है भगवान काल भैरव को कई रूपों में पूजा जाता है। भगवान भैरव के मुख्य 8 रूप माने जाते हैं। उन रूपों की पूजा करने से भगवान अपने सभी भक्तों की रक्षा करते हैं और उन्हें अलग-अलग फल प्रदान करते हैं। इस मौके पर मोहित वत्स अमित शर्मा त्रिलोचन शर्मा मुकुल शर्मा राजू शर्मा पुनीत शर्मा विनीत शर्मा अजय बर्मा श्याम बाबू गुप्ता अविनाश शर्मा विपिन मित्तल मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय मौजूद रहे।

प्राचीन काल भैरव मंदिर पर धूमधाम से मनाई गयी काल भैरव अष्टमी
प्राचीन काल भैरव मंदिर पर धूमधाम से मनाई गयी काल भैरव अष्टमी

Latest Posts

संस्कृति विवि और वी सर्व के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता

An important agreement was signed between Sanskriti University and V-Serve संस्कृति विश्वविद्यालय और वी सर्व: एन इनिशिएटिव टू सर्व द अनसर्व्ड, के मध्य शिक्षा प्रौद्योगिकी...

संस्कृति विवि के पूर्व छात्र,आईआईटी विद्वान ने बताया सफलता के रास्ते

संस्कृति विश्वविद्यालय के स्कूल आफ एजूकेशन ने विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र और आईआईटी जोधपुर में वर्तमान एम.टेक. विद्वान हर्ष वार्ष्णेय की विशेषता वाली...

संस्कृति विवि में वक्ताओं ने बताया बौद्धिक संपदा के अधिकार का महत्व

संस्कृति विश्वविद्यालय के सभागार में संस्कृति बौद्धिक संपदा अधिकार(आईपीआर) समिति द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा नवाचार...

एक राष्ट्र एक चुनाव से कम खर्च और कामकाज आसान: दुर्विजय सिंह

मंगलवार को संस्कृति यूनिवर्सिटी के संतोष मैमोरियल ऑडिटोरियम में एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के अन्तर्गत प्रबुद्ध समागम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथी...

संस्कृति विवि में जूनियर्स ने सीनियर को दी भावभीनी विदाई

Juniors gave emotional farewell to seniors in Sanskriti University संस्कृति विश्वविद्यालय के संतोष मैमोरियल हाल में "अलविदा नहीं फेयरवेल पार्टी" का भव्य आयोजन किय।...

Related Articles