40.6 C
Mathura
Wednesday, May 14, 2025

अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ सीजेएम के आदेश पर मुकदमा दर्ज,कर्मचारियों बैठे धरने पर

अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ सीजेएम के आदेश पर मुकदमा दर्ज,कर्मचारियों बैठे धरने पर

मथुरा अभी न्यूज़ (राहुल ठाकुर,वैभव भारद्वाज ) नगर निगम मथुरा-वृंदावन के पूर्व नगर आयुक्त और अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ सीजेएम के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराये जाने के मामले में राजनीति गर्मा गई है। सोमवार को स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने कार्यालय में धरना देकर मांग की है कि यदि किसी अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ तो संगठन द्वारा हड़ताल कर दी जायेगी।
कर्मचारियों के प्रदर्शन को बडी संख्या में आकर पार्षदों ने भी अपना समर्थन दिया है।
ज्ञात रहे कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी राजेन्द्र सिंह होरा ने सीजेएम अदालत से अपने साथ हुई मारपीट अभद्रता के मामले में पूर्व नगर आयुक्त वर्तमान में रामपुर जनपद के जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मादंड सहित नामजद अधिकारियों-कर्मचारियों के विरूद्ध प्रार्थना पत्र दिया था जिस पर न्यायालय ने अभियोग पंजीकृत करने के आदेश दिये। इस आदेश की जानकारी मिलते ही नगर निगम कर्मियों में आक्रोश फैल गया। आज कार्यालय खुलते ही कर्मचारी धरना प्रदर्शन करने लगे। कर्मचारी नेता हरि किशन शर्मा का कहना था कि फर्जी मामले में मुकद्मा दर्ज नहीं होना चाहिए, यदि घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो हड़ताल कर दी जायेगी।
धरना प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही नगर आयुक्त अनुनय झा ने सभी आक्रोशित कर्मचारियों और पार्षदों को समझाया कि किसी के साथ भी गलत नहीं होगा जो सत्य घटनाक्रम है उस पर ही पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जायेगी।

अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ सीजेएम के आदेश पर मुकदमा दर्ज,कर्मचारियों बैठे धरने पर
अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ सीजेएम के आदेश पर मुकदमा दर्ज,कर्मचारियों बैठे धरने पर

Latest Posts

संस्कृति विवि के पूर्व छात्र,आईआईटी विद्वान ने बताया सफलता के रास्ते

संस्कृति विश्वविद्यालय के स्कूल आफ एजूकेशन ने विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र और आईआईटी जोधपुर में वर्तमान एम.टेक. विद्वान हर्ष वार्ष्णेय की विशेषता वाली...

संस्कृति विवि में वक्ताओं ने बताया बौद्धिक संपदा के अधिकार का महत्व

संस्कृति विश्वविद्यालय के सभागार में संस्कृति बौद्धिक संपदा अधिकार(आईपीआर) समिति द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा नवाचार...

एक राष्ट्र एक चुनाव से कम खर्च और कामकाज आसान: दुर्विजय सिंह

मंगलवार को संस्कृति यूनिवर्सिटी के संतोष मैमोरियल ऑडिटोरियम में एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के अन्तर्गत प्रबुद्ध समागम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथी...

संस्कृति विवि में जूनियर्स ने सीनियर को दी भावभीनी विदाई

Juniors gave emotional farewell to seniors in Sanskriti University संस्कृति विश्वविद्यालय के संतोष मैमोरियल हाल में "अलविदा नहीं फेयरवेल पार्टी" का भव्य आयोजन किय।...

उत्तराखंड के राज्यपाल ने बैकुण्ठ धाम के किए दर्शन

The Governor of Uttarakhand visited Baikunth Dham उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह श्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए। उन्होंने श्री बद्रीनाथ मन्दिर...

Related Articles