37.1 C
Mathura
Sunday, June 1, 2025

बांसुरी के रंग महोत्सव में सम्मानित हुई ब्रज की विभूतियां

बांसुरी के रंग महोत्सव में सम्मानित हुई ब्रज की विभूतियां


मथुरा। श्री गंगा लोक कल्याण सेवा संस्थान के सांस्कृतिक प्रकल्प बांसुरी के तत्वाधान में और संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से चार दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय नृत्य एवं नाट्य महोत्सव वृन्दावन शोध संस्थान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाली ब्रज की विभूतियों का सम्मान भी किया गया। इसी क्रम में शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए संस्कृति विवि के कुलाधिपति डा. सचिन गुप्ता को सम्मानित किया गया।
29 अक्टूबर से शुरू हुए इस महोत्सव में रंग यात्रा निकाली गई जो शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई शोध संस्थान पहुंची, जिसमें पूरे देश के विभिन्न राज्यों जैसे झारखण्ड, ओड़िशा, असम, मणिपुर, बंगाल, राजस्थान, म प्र, आदि राज्यों के करीब 400 कलाकार अपनी अपनी वेश भूषा और अपने पारमपरिक नृत्य को करते और अपने प्रान्त की छटा बिखेरते हुए नजर आये। शहर में कई जगह यात्रा के ऊपर पुष्प वर्षा हुई और जगह जगह लोगों ने स्वागत किया तथा जलपान कराया। यात्रा अपने आप में अनुपम रही और ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे ये रंग यात्रा एक राष्ट्र यात्रा हो, मानो पूरा भारत आज वृन्दावन में दिख रहा है। शहरवासियों के अलावा बाहर के लोगों ने भी इस यात्रा का भरपूर आनंद लिया। आयोजक मण्डल के सभी सदस्यों अभय वशिष्ठ, विवेक आचार्य, धर्मेंद्र गौतम, अतुल श्रीवास्तव, संजय गोस्वामी, प्रेम कौशिक, गोपाल, प्रमेंद गोस्वामी ने पूरी व्यवस्था को बखूबी निभाया।
प्रथम सत्र में संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ सचिन गुप्ता की अध्यक्षता और पुराणचार्य मनोज मोहन शास्त्री, अनुराग गोयल, अवधेश अग्रवाल, मुकेश मित्तल, किशन चतुर्वेदी, डॉ तरुण शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर समारोह का विधिवत शुभारम्भ किया। सत्र में थिएटर मूवमेंट, आस्था डान्स ग्रुप, जिग ज़ेग डांस ग्रुप, नूपुर डांस एकेडमी और हीराकुद डांस अकेडमी और आवाहन ग्रुप ने नृत्य प्रस्तुति दी। इस अवसर पर देवेंद्र कौशिकजी की पुण्य स्मृति में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकार किशन चतुर्वेदी का सम्मान प्रेम कौशिक ने किया। सचिन गुप्ता ने संस्था के आयोजन की सराहना की और भविष्य में संस्कृति विश्विद्यालय द्वारा सम्भव सहायता देने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर संस्था के पदधिकारिओं मे विशेष रूप से विनय गोस्वामी , धर्मेंद्र गौतम , विवेक आचार्य , संजय गोस्वामी , प्रेम कौशिक , सीता अग्रवाल , गोपाल शर्मा , अशोक शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे 

बांसुरी के रंग महोत्सव में सम्मानित हुई ब्रज की विभूतियां

Latest Posts

संस्कृति विवि के विद्यार्थियों का प्रसिद्ध कंपनियों में हुआ चयन

संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने हाल ही में अपनी प्रतिभा के दम पर देश और दुनियां की प्रसिद्ध कंपनियों में नौकरियां हासिल की हैं।...

संस्कृति विवि में स्थापित होगी अनरियल लैब और ग्रीन स्टूडियो

Unreal Lab and Green Studio will be established in Sanskriti University अनरियल एज संस्कृति विश्वविद्यालय में चार करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक अनरियल इंजन...

संस्कृति विश्वविद्यालय के 60 विद्यार्थियों को मिली नौकरी

संस्कृति विश्वविद्यालय के 60 विद्यार्थियों का श्रीराम जानकी हॉस्पिटल स्टाफिंग सर्विस कंपनी द्वारा कैंपस प्लेसमेंट किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों को उनके...

काम को व्यवस्थित और आसान बनाता है डाटा स्ट्रक्चरः सचिन कुमार

Data structure makes work organized and easy: Sachin Kumar मथुरा। सूचना क्रांति के युग में बिना डाटा कोई काम नहीं चल सकता। डाटा संरचना डाटा...

संस्कृति विवि में प्रतिरक्षा शक्ति बढ़ाने के बताए सहज उपाय

Simple ways to increase immunity power told in Sanskriti University मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय में "प्रतिरक्षा शक्ति बढ़ाने: समग्र दृष्टिकोण" विषय पर एक सेमिनार का आयोजन...

Related Articles