35.4 C
Mathura
Wednesday, May 14, 2025

जी.एल. बजाज ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस ने मथुरा में अपने सस्वर काव्य-पाठ से जमाया रंग

जाने-माने कवियों ने जी.एल. बजाज में जमाया रंग

उत्तर प्रदेश के जाने-माने कवियों कांची सिंघल (श्रृंगार रस), लटूरी लट्ठ (हास्य रस) तथा मोहित सक्सेना (वीर रस) ने जी.एल. बजाज ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस मथुरा में अपने सस्वर काव्य-पाठ से ऐसा रंग जमाया कि हर प्राध्यापक, विद्यार्थी और कर्मचारी लगभग तीन घंटे तक झूमता नजर आया। कवि सम्मेलन का शुभारम्भ संस्थान की निदेशक प्रो. (डॉ.) नीता अवस्थी ने कवियों का स्वागत करते हुए किया।
जी.एल. बजाज मथुरा द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में वाणी के सरताजों ने जहां ब्रज की खूबियों का बखान किया वहीं देश के वीर जवानों शहीद विक्रम बत्रा, नारी शक्ति व अन्य सामाजिक विकृतियों पर तंज भी कसे। कवि सम्मेलन का संचालन कांची सिंघल ने किया। उन्होंने सरस्वती वन्दना के साथ-साथ नारी शक्ति पर अपनी स्वरचित कविताएं सुनाईं। संस्थान की निदेशक प्रो. नीता अवस्थी ने कहा कि एक कवि अपनी रचनाओं के माध्यम से न सिर्फ मौजूदा सामाजिक परिवेश को इंगित करता है बल्कि कई कमियों को भी अपनी रचना के माध्यम से उजागर करता है। उन्होंने कहा कि मंजिलें उनको मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है। पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।
कवि मोहित सक्सेना का काव्य-पाठ शहीद विक्रम बत्रा तथा नारी शक्ति को समर्पित रहा। उन्होंने नारी शक्ति को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा- मां भारती के भाव पर जब कील गाड़ी जा रही हो, और कुरुसभा में रोज पांचाली उघाड़ी जा रही हो। तो दुशासनों का रक्षक फाड़ें क्यूं नहीं, सिंहनी के पुत्र हैं तो हम दहाड़े क्यूं नहीं। उन्होंने अपनी अगली कविता में कहा- जो भाई अपने भाई के काम नहीं आते, कुत्ते भी ऐसे कायर का मांस नहीं खाते।
कवयित्री कांची सिंघल ने श्रृंगार रस तथा नारी शक्ति पर कविताएं और कुछ गजलें पेश कीं। उन्होंने कहा- मोहब्बत की मेरे बच्चों अलग तासीर होती है, ये कच्ची डोर की मजबूत एक जंजीर होती है। लहू आंखों से बहता है, जुबां पर उफ नहीं होती, मोहब्बत की बस एक अजब तस्वीर होती है। उन्होंने अपनी दूसरी कविता में कहा- वो मुझसे प्यार करता है, मगर कहने से डरता है। कभी फरियाद करता है, कभी आहें वो भरता है।
हास्य कवि लटूरी लट्ठ ने कहा कि जीवन में हंसना बहुत महत्वपूर्ण है। हमें सफलता प्राप्ति के लिए अपने बड़ों का अनुसरण करना चाहिए। साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं से मोबाइल का कम से कम उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा- प्रेमवती रूपवती गुणवती अधिक मतवाला मन को भाय गई, हम आंखन बीच फंसे ऐसे हमें आंखन को रोग लगाय गई। चंचितवंचा हाथचतउ नैनों के तीर चलाय गई, फिर प्यार का पैक लगाय करके दिल में तूफान उठाय गई, हमसे वादा था शादी का, चाची बन घर में आय गई। अंखियन अंखियन बतलाय गई, फिर आंख की डोर लगाय गई, उन आंखन से उभरें कैसे, इन आंखन बीच समाय गई, अब ये आंखें ढूंढ़ रही वाको जो जूतों से पिटवाय गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सताक्षी मिश्रा ने किया। अंत में संस्थान की निदेशक प्रो. नीता अवस्थी ने कवियों को स्मृति चिह्न भेंटकर उनका आभार माना।

Latest Posts

संस्कृति विवि के पूर्व छात्र,आईआईटी विद्वान ने बताया सफलता के रास्ते

संस्कृति विश्वविद्यालय के स्कूल आफ एजूकेशन ने विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र और आईआईटी जोधपुर में वर्तमान एम.टेक. विद्वान हर्ष वार्ष्णेय की विशेषता वाली...

संस्कृति विवि में वक्ताओं ने बताया बौद्धिक संपदा के अधिकार का महत्व

संस्कृति विश्वविद्यालय के सभागार में संस्कृति बौद्धिक संपदा अधिकार(आईपीआर) समिति द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा नवाचार...

एक राष्ट्र एक चुनाव से कम खर्च और कामकाज आसान: दुर्विजय सिंह

मंगलवार को संस्कृति यूनिवर्सिटी के संतोष मैमोरियल ऑडिटोरियम में एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के अन्तर्गत प्रबुद्ध समागम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथी...

संस्कृति विवि में जूनियर्स ने सीनियर को दी भावभीनी विदाई

Juniors gave emotional farewell to seniors in Sanskriti University संस्कृति विश्वविद्यालय के संतोष मैमोरियल हाल में "अलविदा नहीं फेयरवेल पार्टी" का भव्य आयोजन किय।...

उत्तराखंड के राज्यपाल ने बैकुण्ठ धाम के किए दर्शन

The Governor of Uttarakhand visited Baikunth Dham उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह श्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए। उन्होंने श्री बद्रीनाथ मन्दिर...

Related Articles