23.4 C
Mathura
Friday, March 14, 2025

जिलाधिकारी की नई पहल – कदंब पथ

मथुरा से वृन्दावन मार्ग होगा कदंब के वृक्षों से हरा भरा

नवनिर्मित मथुरा से वृन्दावन सड़क मार्ग पर लगेंगे लगभग 400 कदंब के वृक्ष

ट्री गार्ड से सभी 400 वृक्षों की सुरक्षा की जाएगी

नवनिर्मित मथुरा से वृंदावन के फोर लेन सड़क मार्ग पर लगेंगे 400 कदंब के वृक्ष। कदंब की खुशबू से महकेगा मथुरा-वृंदावन। कृष्णकालीन पौधे रोपने की योजना 05 अगस्त 2023 से जिलाधिकारी पुलकित खरे के नेतृत्व में प्रारम्भ होगी। जिलाधिकारी की यह नई पहल है, जिसमें ब्रज नगरी को अपने ऐतिहासिक रूप में विकसित करने का पूर्ण प्रयास किया जा रहा है। यह पहल वृन्दावन के नाम को परिपूर्ण करेगी। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कदंब के वृक्षारोपण की इस पहल को अपने महत्वपूर्ण कार्यों में शामिल किया है। इस योजना में मथुरा से वृंदावन (मसानी चौराहा से राम कृष्ण मिशन सेवा आश्रम) तक फोर लेन के दोनो ओर कदंब के वृक्षों का पौधारोपण का कार्य कराया जायेगा, जिसका नाम कदंब पथ होगा।


प्रत्येक कदंब के वृक्ष के लिए ट्री- गार्ड लगाया जाएगा और नियमित रूप से कदंब के वृक्षों में पानी लगाने का कार्य किया जाएगा। इन वृक्षों की देख रेख अपने बच्चों के समान की जायेगी। ब्रज में प्रतिदिन बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन हर क्षेत्र को कृष्णकालीन रूप देने की तैयारी करता रहता है। इसके लिए पौधारोपण अभियान के तहत कृष्ण कालीन पौधों की संख्या बढ़ाई जा रही है। यह प्रयास खासकर उन क्षेत्रों में किया जा रहा है, जहां प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसमें प्रमुख रूप से मथुरा से वृंदावन का फोर लेन क्षेत्र शामिल है। फॉर लेन के दोनों ओर 400 कदंब के पौधे लगाए जाएंगे।


यह मार्ग दो पवित्र स्थानों को जोड़ता है, जिसमें प्रमुख मन्दिर शामिल है जैसे श्रीकृष्ण जन्मस्थान, प्रेम मन्दिर, इस्काॅन मन्दिर, रंगजी मन्दिर, श्री बांके बिहारी जी मन्दिर आदि। भगवान श्रीकृष्ण जी की जन्म व लीलाओं से जुड़ी ब्रजभूमि में श्रद्धालुओं की संख्या निरंतर बढ़ रही है। उक्त पौधों से श्रद्धालुओं को छांव मिलेगी, जिसके नीचे बैठकर श्रद्धालु अपनी थकान दूर कर सकेंगे। बरसात के मौसम में कदंब के पौधे लगवाने की तैयारी है। मथुरा से वृन्दावन मार्ग पर जगह जगह कदंब पथ के साइन बोर्ड स्थापित किये जायेंगे, जिससे लोगों को भी इस मार्ग एवं वृक्षारोपण की जानकारी हो।


नवनिर्मित मथुरा से वृंदावन सड़क मार्ग 7.850 किमी का है तथा उक्त मार्ग मसानी चौराहा मथुरा से चालू होता है और राम कृष्ण मिशन सेवा आश्रम वृंदावन के समीप खत्म होता है। लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्ग बनाया गया है जिसकी कुल लागत 3120.24 लाख रुपए है। मार्ग की चौड़ाई (आबादी के भाग को छोड़कर) 2×8.75 मीटर है। सभी 400 ट्री गार्ड नगर निगम मथुरा-वृंदावन द्वारा सामाजिक सहयोग के माध्यम से लगाए जायेंगे। सभी पौधे लोक निर्माण विभाग द्वारा लगाए जाएंगे तथा संरक्षित/ देखभाल का कार्य वन विभाग द्वारा किया जायेगा।

जिलाधिकारी की नई पहल - कदंब पथ

Latest Posts

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस सिलेंडर किए गए वितरित

Free gas cylinders distributed under Prime Minister Ujjwala Yojana प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ नें आज लखनऊ में डीबीटी...

संस्कृति विवि में विशेषज्ञों ने छात्रों को उद्यमी बनने के लिए किया जागरूक

Experts at Sanskriti University made students aware to become entrepreneurs संस्कृति विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कामर्स, स्कूल ऑफ...

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह 2025 में संस्कृति विवि सम्मानित

Sanskriti University honored in National Science Day Celebration 2025 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) द्वारा विज्ञान भवन दिल्ली के प्लेनरी हॉल में राष्ट्रीय विज्ञान...

प्रशासन की कार्रवाई और कॉलोनाइजर की मनमानी के बीच फंसे आम लोगों

Common people are stuck between the administration's action and the colonizer's arbitrariness बरेली नगर पालिका परिषद फरीदपुर की एक कॉलोनी का नक्शा नगर पालिका...

स्वयं सेवकों ने दिखाया अनुशासन व दक्षता का कौशल

Volunteers showed their skills of discipline and efficiency राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ शताब्दी वर्ष पूर्ण करने जा रहा है। इस उपलक्ष्य में नगर के...

Related Articles