31.8 C
Mathura
Sunday, June 1, 2025

आर्थिक कठिनाइयों और सामाजिक कठिनाइयों का सामना करती अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मैत्री भवन में हुआ आयोजन

आर्थिक कठिनाइयों और सामाजिक कठिनाइयों का सामना करती अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मैत्री भवन में हुआ आयोजन

अंतरराष्ट्रीय विधवा महिला दिवस के अवसर पर श्री धाम वृंदावन के परिक्रमा मार्ग स्थित मैत्री भवन आश्रम में विधवा महिलाओं ने विधवा महिला दिवस मनाया।माताओं ने अपने हाथ में नारे लिखी हुई तख्तियां भी पकड़ रखी थी।इस अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस पर मैत्री आश्रम ने संकल्प लिया है कि ,हम इन बुजुर्ग विधवाओं को हर तरह से सहयोग देने की अपने प्रतिबद्धता दोहराएं,
चाहे भले ही उनकी उम्र कुछ भी हो और कहीं भी रहती हो किसी भी कानूनी प्रणाली के दायरे में आती हो।हम उनको हर कानून नियम से अवगत कराएं और उन्हें सुरक्षा प्रदान करें और सुरक्षा दिलाएं।मैत्री आश्रम के संचालक समाज सेवक जनरल भूपेंद्र सिंह एवं बिन्नी सिंह के द्वारा विधवा माताओं की सेवा के लिए यह मैत्री आश्रम का संचालन किया जा रहा है।मैत्री भवन में रहने वाली गायत्री माता ने बताया कि आज पूरे भारत में लगभग 5 करोड़ विधवाएं निवास करती है।जिनमे लगभग 15000 विधवा महिलाएं मथुरा जिले में निवास कर रही हैं। आज भी ज्यादातर विधवा महिलाएं आपको भीख मांगती हुई दिख जाएंगी। सरकार द्वारा विधवा पेंशन, वृद्ध आश्रम, विधवा घर जैसी तमाम योजनाएं चलाई जा रही है लेकिन पूरी तरह से उनका लाभ इन विधवा महिलाओं को नहीं मिल पा रहा है। जिसका कारण विभाग में काम करने वाले अधिकारियों की उदासीनता है।आज भी वृंदावन में रहने वाली सभी माताओं को विधवा पेंशन पूरी तरह नहीं बन पाई है।पति के मरने के बाद यह महिलाएं किस तरह अपना जीवन यापन करती हैं गुमनामी के अंधेरों में एक-एक दिन किस तरह से काटती है इसका अनुमान कोई भी नहीं लगा सकता।कार्यक्रम में उपस्थित वृंदावन के नोडल ऑफिसर साजिद बेग ने कहा कि यह माताएं घर परिवार से बहुत ही दूर है इनको प्यार की आवश्यकता है।हमारे द्वारा इनको हर प्रकार की मेडिकल सुविधा प्रदान की जाती है।साथ ही यह भी कोशिश रहती है कि हर हाल में खुश रहें।मैत्री भवन के व्यवस्थापक महेश सिंह ने बताया कि उन्होंने अपना जीवन इन माताओं की सेवा के लिए समर्पित कर दिया है।वे उनको अपनी माता के रूप में ही सम्मान देते हैं एवं उनकी सभी इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश करते हैं।श्री धाम वृंदावन में जनरल भूपेंद्र सिंह एवं बिन्नी सिंह के द्वारा यह मैत्री घर इन विधवा माताओं के लिए स्वर्ग से कम नहीं है।यहां सभी माताएं एक दूसरे पर अपने दुख सुख बांटकर अपने मन को हल्का कर लेती हैं।

आर्थिक कठिनाइयों और सामाजिक कठिनाइयों का सामना करती अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मैत्री भवन में हुआ आयोजन

Latest Posts

संस्कृति विवि के विद्यार्थियों का प्रसिद्ध कंपनियों में हुआ चयन

संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने हाल ही में अपनी प्रतिभा के दम पर देश और दुनियां की प्रसिद्ध कंपनियों में नौकरियां हासिल की हैं।...

संस्कृति विवि में स्थापित होगी अनरियल लैब और ग्रीन स्टूडियो

Unreal Lab and Green Studio will be established in Sanskriti University अनरियल एज संस्कृति विश्वविद्यालय में चार करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक अनरियल इंजन...

संस्कृति विश्वविद्यालय के 60 विद्यार्थियों को मिली नौकरी

संस्कृति विश्वविद्यालय के 60 विद्यार्थियों का श्रीराम जानकी हॉस्पिटल स्टाफिंग सर्विस कंपनी द्वारा कैंपस प्लेसमेंट किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों को उनके...

काम को व्यवस्थित और आसान बनाता है डाटा स्ट्रक्चरः सचिन कुमार

Data structure makes work organized and easy: Sachin Kumar मथुरा। सूचना क्रांति के युग में बिना डाटा कोई काम नहीं चल सकता। डाटा संरचना डाटा...

संस्कृति विवि में प्रतिरक्षा शक्ति बढ़ाने के बताए सहज उपाय

Simple ways to increase immunity power told in Sanskriti University मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय में "प्रतिरक्षा शक्ति बढ़ाने: समग्र दृष्टिकोण" विषय पर एक सेमिनार का आयोजन...

Related Articles