29.6 C
Mathura
Friday, October 18, 2024

भारतीय शिक्षा बोर्ड शैक्षिक क्रांति का पुरोधा होगा

भारतीय शिक्षा बोर्ड शैक्षिक क्रांति का पुरोधा होगा

मथुरा अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में भारतीय शिक्षा बोर्ड राष्ट्र निर्माण की नई दिशा सार्थक शैक्षिक संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का आरंभ मां भारती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं ध्यान से हुआ। कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनिल वाजपेयी ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
शिक्षाविदों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री माखन लाल गुप्ता,निदेशक -भारतीय शिक्षा बोर्ड ने कहा कि वर्तमान में भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का पूरे देश में पुनरुत्थान हो रहा है। अतः हमारी शिक्षा भी अपनी संस्कृति की जड़ों से जुड़ी होनी चाहिए। भारतीय शिक्षा पद्धति को अपने प्राचीन सांस्कृतिक, ऐतिहासिक मूल्यों से जोड़ने का यह संकल्प ही स्वामी रामदेव जी ने भारतीय शिक्षा बोर्ड के माध्यम से उठाया है।

विशिष्ट अतिथि डा ललित मोहन शर्मा, प्राचार्य बी0एस0ए0 कॉलेज ने कहा कि भारतीय शिक्षा बोर्ड का संगठन एवं पाठ्यक्रम विद्यार्थियों के माध्यम से भावी सशक्त भारत का निर्माण करेगा। कार्यक्रम में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से उपस्थित शिक्षाविदों की जिज्ञासाओं एवं प्रश्नों का भी समाधान किया गया। प्रो० (डा०) शिव नंदन जी , समन्वयक भारतीय शिक्षा बोर्ड(उ०प्र्) पतंजलि योग पीठ हरिद्वार ने उपस्थिति शिक्षाविदों को संबोधित करते हुए बताया कि भारतीय शिक्षा बोर्ड भारतीय संस्कृति के महान मूल्यों का नवीनतम ज्ञान विज्ञान ,अनुसंधान से समन्वय कर के एक ऐसे शैक्षिक ढांचे का निर्माण करने जा रहा है जिसमें शिक्षित युवा पीढ़ी महान भारत का निर्माण करेगी। बैठक में उपस्थित लगभग 150 शिक्षाविदों शिक्षण संस्था संचालको ने प्रत्यक्ष संवाद, सुझाव , जिज्ञासा समाधान का सुअवसर प्राप्त किया।
संयोजक डा अनिल वाजपेयी ने बताया कि भारतीय शिक्षा बोर्ड की सम्बद्धता शर्तें सरल किन्तु गुणवत्तापूर्ण रहेंगी। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षाविदों को नवीन बोर्ड सम्बन्धी एवं श्रीअरविन्द साहित्य प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ आरती पाठक ने एवं संयोजन मांडवी राठौर ने किया। कार्यक्रम का समापन
वंदे मातरम् गान से हुआ।

भारतीय शिक्षा बोर्ड शैक्षिक क्रांति का पुरोधा होगा

Latest Posts

के.डी. मेडिकल कॉलेज में एक्जोन-2024 का शुभारम्भ

के.डी. मेडिकल कॉलेज में एक्जोन-2024 का शुभारम्भ मथुरा। जीवन में आने वाली चुनौतियों से कभी हार मत मानें क्योंकि हर चुनौती कुछ सीख देती है।...

संस्कृति विवि में मनाया गया सड़क सुरक्षा पखवाड़ा, किया जागरूक

संस्कृति विवि में मनाया गया सड़क सुरक्षा पखवाड़ा, किया जागरूक मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय में मनाए गए सड़क सुरक्षा पखवाड़े के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन...

अपने घरों में रामायण और गीता का पाठ अवश्य करें: साध्वी डा प्राची दीदी

अपने घरों में रामायण और गीता का पाठ अवश्य करें: साध्वी डा प्राची दीदी एक निजी कार्यक्रम में लोनी पहुंची साध्वी डा प्राची दीदी ने...

श्री बाल रामलीला कमेटी के तत्वावधान में होने वाले रामलीला महोत्सव की तैयारी हुई पूर्ण

श्री बाल रामलीला कमेटी के तत्वावधान में होने वाले रामलीला महोत्सव की तैयारी हुई पूर्ण मथुरा 14 अक्टूबर मथुरा की प्रख्यात पुरातन 125 साल पुरानी...

फिल्म अभिनेता राजकुमार राव और त्रिप्ति डिमरी पहुंचे जीएल बजाज कॉलेज

फिल्म अभिनेता राजकुमार राव और त्रिप्ति डिमरी पहुंचे जीएल बजाज कॉलेज फिल्म अभिनेता राजकुमार राव और त्रिप्ति डिमरी अपनी पूरी टीम के साथ अपनी आने...

Related Articles