34.5 C
Mathura
Friday, October 18, 2024

सड़क पर खड़े पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का हुआ वीडियो वायरल, जानिए क्या है पूरी कहानी

सड़क पर खड़े पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का हुआ वीडियो वायरल, जानिए क्या है पूरी कहानी

भारतीय क्रिकेट के महान क्रिकेटर और क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब भी फैंस के चहेते और पसंदीदा हैं | क्यूंकि महेंद्र सिंह धोनी ने चाहे दो साल पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से भले ही विदाई ले ली हो लेकिन उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है |

अब भी वे जहां भी नजर आते हैं उनकी एक झलक के लिए फैंस बेताब रहते हैं |

सड़क पर खड़े पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का हुआ वीडियो वायरल, जानिए क्या है पूरी कहानी
सड़क पर खड़े पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का हुआ वीडियो वायरल, जानिए क्या है पूरी कहानी

बता दे की महेंद्र सिंह धोनी ने अपने शानदार खेल से तो फैंस का दिल जीता ही है वहीं वे अपनी सादगी और स्वभाव से भी फैंस के दिलों पर राज करने में सफल रहे हैं |

जब एक साथ दो सगी बहनें बनी आईएएस, जानिए कैसे

कहा जाता है की मैदान पर हमेशा ही धोनी का कूल अंदाज देखने को मिला है और इस वजह से उन्हें कैप्टन कूल भी कहा जाता है |

हाल ही में धोनी ने एक बार फिर से अपनी सादगी का परिचय दिया है |

क्यूंकि इन सिनो महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सामने आया हैं जिसमें उनका सादगी भरा अंदाज फिर से देखने को मिला |

आपको बता दे की एक वायरल वीडियो में धोनी सड़क पर एक फैन से मुलाकात करते हुए नजर आ रहे हैं और वे फैन के कहने पर उसकी टी-शर्ट पर ऑटोग्राफ दे रहे हैं |

पूर्व कप्तान धोनी के इस अंदाज ने फैंस और यूजर्स का दिल जीत लिया क्यूंकि इसमें धोनी अपने एक फैन को सड़क किनारे ऑटोग्राफ दे रहे हैं |

इतना ही नहीं आपको यह भी बता दे की धोनी ने चाहे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ दिया हो लेकिन वे इंडियन प्रीमियर लीग में अभी भी खेल रहे हैं और साल 2023 में भी धोनी फिर से खेलते नजर आएंगे | वे मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में फैंस को फिर से देखने को मिलेंगे लेकिन इस बार यह माना जा रहा है कि यह धोनी का अंतिम आईपीएल हो सकता है |

यह भी बता दे की साल 2008 में आईपीएल की शुरुआत हुई थी और धोनी तब से ही कप्तान के रूप में CSK से जुड़े हुए है | आईपीएल के अब तक 14 सीजन हो चुके हैं और इनमें से धोनी की टीम चेन्नाई सुपर किंग्स ने 4 बार खिताब अपने नाम किया है | CSK को धोनी ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में आईपीएल का चैंपियन बनाया है |

फिलहाल इन दिनों धोनी की टी-शर्ट पर ऑटोग्राफ वाली वीडियो बेहद ही ज्यादा वायरल हो रही है, जिसकी वजह से वह एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैं |

Latest Posts

संस्कृति विश्वविद्यालय ने मनाई कलाम की जयंती, किया याद

संस्कृति विश्वविद्यालय ने मनाई कलाम की जयंती, किया याद मथुरा। संकृति यूनिवर्सिटी के टेक्नो विज़न क्लब द्वारा वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति...

के.डी. मेडिकल कॉलेज में एक्जोन-2024 का शुभारम्भ

के.डी. मेडिकल कॉलेज में एक्जोन-2024 का शुभारम्भ मथुरा। जीवन में आने वाली चुनौतियों से कभी हार मत मानें क्योंकि हर चुनौती कुछ सीख देती है।...

संस्कृति विवि में मनाया गया सड़क सुरक्षा पखवाड़ा, किया जागरूक

संस्कृति विवि में मनाया गया सड़क सुरक्षा पखवाड़ा, किया जागरूक मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय में मनाए गए सड़क सुरक्षा पखवाड़े के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन...

अपने घरों में रामायण और गीता का पाठ अवश्य करें: साध्वी डा प्राची दीदी

अपने घरों में रामायण और गीता का पाठ अवश्य करें: साध्वी डा प्राची दीदी एक निजी कार्यक्रम में लोनी पहुंची साध्वी डा प्राची दीदी ने...

श्री बाल रामलीला कमेटी के तत्वावधान में होने वाले रामलीला महोत्सव की तैयारी हुई पूर्ण

श्री बाल रामलीला कमेटी के तत्वावधान में होने वाले रामलीला महोत्सव की तैयारी हुई पूर्ण मथुरा 14 अक्टूबर मथुरा की प्रख्यात पुरातन 125 साल पुरानी...

Related Articles