38.4 C
Mathura
Monday, May 12, 2025

एयर मार्शल अवदेश कुमार सिंह, कवि गोपालदास नीरज सहित 10 विभूतियों को मिलगा ‘ब्रज रत्न अवार्ड’

एयर मार्शल अवदेश कुमार सिंह, कवि गोपालदास नीरज सहित 10 विभूतियों को मिलगा ‘ब्रज रत्न अवार्ड’

इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन द्वारा ‘ब्रज रत्न अवार्ड’ के सातवें संस्करण का आयोजन 17 जून को किया जा रहा है। मंगलवार को ब्रज रत्न अवार्ड के उद्घोषणा समारोह का आयोजन होटल लेमन ट्री में किया गया। चुनी गईं विभूतियों के नामों की उद्घोषणा से पहले ब्रज रत्न अवार्ड की ट्रॉफी का अनावरण किया गया। अनावरण फाउंडेशन के चेयरमैन पूरन डावर, समारोह की सलाहकार समिति के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश गर्ग, राज्य महिला आयोग की सदस्या निर्मला दीक्षित, गोपाल गुप्ता, कुलदीप सिंह कोहली, दीपक मनचंदा, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, राममोहन कपूर आदि ने संयुक्त रूप से किया।

इन विभूतियों को मिलेगा अवार्ड

  1. एयर मार्शल अवदेश कुमार सिंह (भारतीय वायु सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी)
  2. पद्मश्री व पद्म भूषण गोपालदास नीरज, कवि और गीतकार (मरणोपरांत)
  3. पद्मश्री अनूप जलोटा (भजन एवं गज़ल गायक)
  4. पद्मश्री मोहन स्वरूप भाटिया (वरिष्ठ साहित्यकार)
  5. पद्मश्री डॉ. ललित कुमार गुप्ता (चिकित्सक)
  6. पद्मश्री नलिनी-कमलिनी (कथक नृत्यांगना)
  7. पंडित बृजभूषण गोस्वामी (भारतीय शास्त्रीय संगीत ध्रुपद गायक)
  8. पूनम यादव (सदस्य, भारतीय महिला क्रिकेट टीम )
  9. डिम्पी मिश्रा (रंगकर्मी एवं फिल्म अभिनेता)
  10. अर्चना गुप्ता (अभिनेत्री एवं मॉडल)

7 श्रेणियों में प्रदान किया जाता है अवार्ड
आयोजन समिति के स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने बताया कि अपने विशिष्ट कार्य क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान के लिए प्रतिवर्ष ब्रज मण्डल की विभूतियों को 7 श्रेणियों में यह सम्मान प्रदान किया जाता है। जिनमें आध्यात्म व दर्शन, साहित्य, खेल, संगीत, अभिनय, गायन और नृत्य जैसी विधा शामिल हैं। इन सभी विधाओं के लिए विभूतियों का चयन लगभग 30 सदस्यों के निर्णायक मण्डल द्वारा बेहद पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है।

अपनी संस्कृति को संरक्षण देना है मकसद : पूरन डावर
चेयरमैन पूरन डावर ने कहा कि आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहर का केंद्र रही ब्रज भूमि में अनेकानेक ऐसी विभूतियां जो ब्रज की कीर्ति का पताका देश-विदेश में फहरा चुके सितारों को अवार्ड दिया जाता है। इसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को बृज की संस्कृति के संरक्षण की प्रेरणा देना है।

इस मौके पर रहे मौजूद
इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के महासचिव अजय शर्मा, संयोजक
मधुसूदन, डॉ. मुकेश गोयल, पंकज नगाइच, डॉ. अशोक शर्मा, मुरारीलाल गोयल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, पवन आगरी, मोहित जैन, मुकुल जैन, डॉ. अरुण शर्मा, अविनाश वर्मा, आदि शामिल रहे।

एयर मार्शल अवदेश कुमार सिंह, कवि गोपालदास नीरज सहित 10 विभूतियों को मिलगा 'ब्रज रत्न अवार्ड'

Latest Posts

संस्कृति विवि में वक्ताओं ने बताया बौद्धिक संपदा के अधिकार का महत्व

संस्कृति विश्वविद्यालय के सभागार में संस्कृति बौद्धिक संपदा अधिकार(आईपीआर) समिति द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा नवाचार...

एक राष्ट्र एक चुनाव से कम खर्च और कामकाज आसान: दुर्विजय सिंह

मंगलवार को संस्कृति यूनिवर्सिटी के संतोष मैमोरियल ऑडिटोरियम में एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के अन्तर्गत प्रबुद्ध समागम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथी...

संस्कृति विवि में जूनियर्स ने सीनियर को दी भावभीनी विदाई

Juniors gave emotional farewell to seniors in Sanskriti University संस्कृति विश्वविद्यालय के संतोष मैमोरियल हाल में "अलविदा नहीं फेयरवेल पार्टी" का भव्य आयोजन किय।...

उत्तराखंड के राज्यपाल ने बैकुण्ठ धाम के किए दर्शन

The Governor of Uttarakhand visited Baikunth Dham उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह श्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए। उन्होंने श्री बद्रीनाथ मन्दिर...

संस्कृति विवि में बताई “शिक्षा के वर्तमान दौर में शैक्षणिक व्यावसायिकता” की उपयोगिता

संस्कृति विवि में बताई “शिक्षा के वर्तमान दौर में शैक्षणिक व्यावसायिकता” की उपयोगिता मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के सेमिनार हॉल में संस्कृति स्कूल आफ एजूकेशन ने...

Related Articles