थाना फूलबेहड़ पुलिस द्वारा, जिलाबदर अभियुक्त टेनी उर्फ सुशील पुत्र रामसागर को गिरफ्तार किया गया
अभी न्यूज़ ( महेंद्र प्रशाद गुप्ता ) जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना फूलबेहड़ पुलिस द्वारा जिला बदर अभियुक्त टेनी उर्फ सुशील पुत्र रामसागर गिरी को गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना फूलबेहड़ पर मु0अ0सं0 40/23 धारा 10 यूपी गुण्डा एक्ट पंजीकृत किया गया है।
