39.5 C
Mathura
Saturday, April 12, 2025

दुनिया छोड़ चुकी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की संपत्ति देख आप भी जाएंगे चौंक

दुनिया छोड़ चुकी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की संपत्ति देख आप भी जाएंगे चौंक

अब ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ अब हमारे बीच नहीं रही | 96 साल की उम्र में उनका निधन हो गया | अब उनकी मौत के बाद से ही उनको लेकर तमाम खबरें चल रही हैं, कहीं उनके 7 दशक तक राज करने की बात हो रही है, तो कहीं उनके व्यक्तित्व के बारे में बताया जा रहा है |

कई लोग तो दूसरे देशों तक फैले उनके साम्राज्य पर भी चर्चा कर रहा है | अब इन सब चर्चाओं के बीच एक और विषय है जिसके बारे में हर कोई जानना चाहता है, समझना चाहता है | ये विषय है महारानी एलिजाबेथ द्वितीय आय और कुल संपत्ति से जुड़ा हुआ | सब लोग जानना चाहते हैं कि आखिर राजघराने के पास कितनी संपत्ति है, इनकी आय का स्रोत क्या है |

दरअसल आपको बता दे की सूत्रों के अनुसार वर्ष 2022 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की अनुमानित कुल संपत्ति 365 मिलियन पाउंड यानी 33.36 अरब रुपये से ज्यादा थी | लेकिन कई अलग-अलग सूत्रों के अनुसार उनकी कमाई भी अलग-अलग दर्शाई जाती है |

जल्दी फिर हो सकते है लोगों के हाथों में कीपैड फोन, इसके इस्तेमाल से आपकी जेब पर पड़ेगा कम लोड और व्यर्थ की परेशानीयों…

इसके अलावा अगर महारानी की आय के बारे में बात करें तो उन्हें सोवेरिन ग्रांट वार्षिक तौर पर सरकार से प्राप्त होता था, जबकि बाकी दो स्रोत स्वतंत्र थे जिनमें करदाताओं का पैसा शामिल नहीं होता था |

इतना ही नहीं महारानी की लंदन के अलावा शाही परिवार की संपत्ति स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड में भी है | यह महारानी की निजी संपत्ति है जिसे बेचा नहीं जा सकता बल्कि यह उनके उत्तराधिकारियों को हस्तांतरित होगी | इसके अलावा महारानी की संपत्ति में कई बेशकीमती कलाकृतियां, हीरे-जेवरात, लग्जरी कारें, शाही स्टैंप कलेक्शन और घोड़े शामिल हैं | रॉयल कलेक्शन में 10 लाख से ज्यादा चीजें शामिल हैं जिनकी कीमत 10 खरब रुपये है |

हालांकि अब यह संपत्ति ब्रिटेन के एक ट्रस्ट के पास है |

Latest Posts

संस्कृति विवि में रिमोट सेंसिंग डाटा पर हुई महत्वपूर्ण वेबिनार

संस्कृति स्कूल आफ इंजीनियरिंग एंड इन्फोर्मेशन टेक्नोलाजी द्वारा रिमोट सेंसिंग डाटा पर दो दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया गया। इस वेबिनार द्वारा प्रतिभागियों को...

संस्कृति विश्वविद्यालय अफ्रीकी विद्यार्थियों को देगा 500 छात्रवृत्तियां

दिल्ली में आयोजित इंडो-अफ्रीका स्कॉलरशिप घोषणा एवं अकादमिक उपलब्धि पुरस्कार समारोह के दौरान, संस्कृति विश्वविद्यालय ने अफ्रीकी छात्रों के लिए 500 छात्रवृत्तियों की घोषणा...

संस्कृति विवि ने रूस की लॉ युनिवर्सिटी से किया करार, खुलेंगे नए द्वार

Sanskriti University signed an agreement with the Law University of Russia, new doors will open संस्कृति विश्वविद्यालय और कुताफिन मॉस्को स्टेट लॉ यूनिवर्सिटी (एमएसएएल), रूस...

संस्कृति विश्वविद्यालय को मिला पेटेंट दाखिल करने में 8वां स्थान

Sanskriti University got 8th place in filing patents संस्कृति विश्वविद्यालय ने एक और कीर्तिमान हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। केंद्रीय...

संस्कृति विवि के मंच पर बिखरा पलक मुच्छल का जादू

The magic of Palak Muchhal spread on the stage of Sanskriti University संस्कृति विश्वविद्यालय स्पार्क 2025 के दूसरे दिन मुख्य मैदान में सजे मंच...

Related Articles