32.1 C
Mathura
Monday, April 21, 2025

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रवि पांडे का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Workers gave grand welcome to newly appointed District President Ravi Pandey

शाजापुर मे भारतीय जनता पार्टी शाजापुर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रवि पांडे का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। दोपहर जब जिले के समस्त जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के साथ जिलाध्यक्ष की उत्सव यात्रा जिला कार्यालय पहुंची तो जिले भर से आये कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों तथा आतिशबाजी के साथ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष की भव्य आगवानी की तथा पुष्प वर्षा से उनका स्वागत किया।
सभी प्रमुख जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ जिले भर से आये कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया तथा उनको शुभकामनाएं दीं। आगामी उत्तम कार्यकाल के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने जिलाध्यक्ष को हर तरह के सहयोग के लिए उनके साथ खड़े रहने का वचन दिया।
अपने प्रथम जिलाध्यक्षीय उद्बोधन में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रवि पांडे ने अपने भावुक अंदाज में कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया तथा कार्यकर्ताओं से मिले स्नेह के लिये उनको नमन किया।

Latest Posts

संस्कृति विश्वविद्यालय में जयंती पर याद किए गए डा. अंबेडकर

संस्कृति विश्वविद्यालय में जयंती पर याद किए गए डा. अंबेडकर मथुरा। डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर, संस्कृति विश्वविद्यालय के विधि एवं...

संस्कृत विश्वविद्यालय में मनाई गई बाबा साहेब की जयंती

Baba Saheb's birth anniversary was celebrated in Sanskrit University डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर, संस्कृति विश्वविद्यालय के विधि एवं विधिक अध्ययन...

संस्कृति विवि ने रूस की लॉ युनिवर्सिटी से किया करार, खुलेंगे नए द्वार

Sanskriti University signed an agreement with the Law University of Russia, new doors will open संस्कृति विश्वविद्यालय और कुताफिन मॉस्को स्टेट लॉ यूनिवर्सिटी (एमएसएएल), रूस...

संस्कृति विश्वविद्यालय को मिला पेटेंट दाखिल करने में 8वां स्थान

Sanskriti University got 8th place in filing patents संस्कृति विश्वविद्यालय ने एक और कीर्तिमान हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। केंद्रीय...

संस्कृति विवि के मंच पर बिखरा पलक मुच्छल का जादू

The magic of Palak Muchhal spread on the stage of Sanskriti University संस्कृति विश्वविद्यालय स्पार्क 2025 के दूसरे दिन मुख्य मैदान में सजे मंच...

Related Articles