33.2 C
Mathura
Saturday, April 19, 2025

आश्रम की संपत्ति पर अवैध कब्जे के प्रयास से संतों में आक्रोश

मथुरा अभी न्यूज़ (वैभव भारद्वाज)धर्म नगरी वृंदावन में भूमाफियाओं द्वारा आश्रमों की संपत्ति पर अवैध कब्जे के मामले थम नहीं रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गौरानगर कालोनी में चारसम्प्रदाय आश्रम की खाली पड़ी जमीन पर कब्जा करने के प्रयास के रूप में सामने आया है। इस मामले को लेकर शनिवार को आश्रम में संतों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें संतों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की। बैठक में महंत फूलडोल बिहारीदास महाराज ने कहा कि अब भूमाफिया संतो के धैर्य की परीक्षा ना लें। यदि भूमाफिया द्वारा आश्रमों पर किए जा रहे कब्जा करने के प्रयासों को प्रशासन ने रोकने का कार्य नहीं किया तो संत समाज उग्र आंदोलन करेगा। चारसंप्रदाय आश्रम के महंत ब्रजबिहारी शास्त्री महाराज ने बताया कि उनके आश्रम की गौशाला के पास लगभग 2.5 एकड़ जगह सन 1929 से उनके आश्रम के पास है और उसके समस्त दस्तावेज उनके पास हैं। इसके बावजूद एक संत समेत दो नामजद लोग आश्रम की जमीन को कब्जाने का षडयंत्र रच रहे हैं। इसी के चलते पूर्व में उन पर दो बार जानलेवा हमला भी हो चुका है। लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।

आश्रम की संपत्ति पर अवैध कब्जे के प्रयास से संतों में आक्रोश
आश्रम की संपत्ति पर अवैध कब्जे के प्रयास से संतों में आक्रोश

आश्रम की संपत्ति पर अवैध कब्जे के प्रयास से संतों में आक्रोश

Latest Posts

संस्कृति विश्वविद्यालय में जयंती पर याद किए गए डा. अंबेडकर

संस्कृति विश्वविद्यालय में जयंती पर याद किए गए डा. अंबेडकर मथुरा। डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर, संस्कृति विश्वविद्यालय के विधि एवं...

संस्कृत विश्वविद्यालय में मनाई गई बाबा साहेब की जयंती

Baba Saheb's birth anniversary was celebrated in Sanskrit University डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर, संस्कृति विश्वविद्यालय के विधि एवं विधिक अध्ययन...

संस्कृति विवि ने रूस की लॉ युनिवर्सिटी से किया करार, खुलेंगे नए द्वार

Sanskriti University signed an agreement with the Law University of Russia, new doors will open संस्कृति विश्वविद्यालय और कुताफिन मॉस्को स्टेट लॉ यूनिवर्सिटी (एमएसएएल), रूस...

संस्कृति विश्वविद्यालय को मिला पेटेंट दाखिल करने में 8वां स्थान

Sanskriti University got 8th place in filing patents संस्कृति विश्वविद्यालय ने एक और कीर्तिमान हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। केंद्रीय...

संस्कृति विवि के मंच पर बिखरा पलक मुच्छल का जादू

The magic of Palak Muchhal spread on the stage of Sanskriti University संस्कृति विश्वविद्यालय स्पार्क 2025 के दूसरे दिन मुख्य मैदान में सजे मंच...

Related Articles