24.8 C
Mathura
Saturday, September 28, 2024

विप्र विभूति सम्मान से अलंकृत हुए आचार्य गिरधारीलाल उपाध्याय

विप्र विभूति सम्मान से अलंकृत हुए आचार्य गिरधारीलाल उपाध्याय

मथुरा अभी न्यूज़ ( भरत शर्मा ) राधाकुंड नगर के मुख्य बाजार स्थित होलकेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में बीते एक सप्ताह से चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के अंतिम दिन व्यासपीठ से कथा श्रवण करा रहे आचार्य गिरधारीलाल उपाध्याय को ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित वीरपाल मिश्र द्वारा ठाकुरजी का स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र एवम उत्तरीय भेंट कर सम्मानित किया गया।
ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरपाल मिश्र ने कहा कि आज के समय में सनातन संस्कृति पर हो रहे कुठाराघात पर अंकुश लगाने के लिए समस्त हिंदू समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि धर्म और संस्कृति बचेगी तो भारत बचेगा। संस्कारों का संरक्षण करना सनातन धर्मावलंबियों का कर्तव्य है। कथा के अंतिम दिन व्यास ने कथा का सारांश कह जीवन को जीने की कला भी समझाई। उन्होंने कई उपदेशात्मक वृतांत सुनाकर भक्तों को निहाल भी किया। पंडित जगदीश प्रसाद पराशर ने बताया कि ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल संस्कार बचाओ संस्कृति अपनाओ अभियान के तहत देश भर में संस्कारों को अग्रसित करने वाले महानुभावों को सम्मानित कर रही है।

विप्र विभूति सम्मान से अलंकृत हुए आचार्य गिरधारीलाल उपाध्याय
विप्र विभूति सम्मान से अलंकृत हुए आचार्य गिरधारीलाल उपाध्याय

Latest Posts

भाजपा शिक्षण प्रकोष्ठ ने पं.दीनदयाल के जीवन से प्रेरणा लेने का किया आह्वान

भाजपा शिक्षण प्रकोष्ठ ने पं.दीनदयाल के जीवन से प्रेरणा लेने का किया आह्वान मथुरा। भारतीय जनता पार्टी शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ द्वारा विगत बुधवार को संस्कृति...

संस्कृति विश्वविद्यालय में विद्वानों ने बताए उद्यमी बनने के टिप्स

संस्कृति विश्वविद्यालय में विद्वानों ने बताए उद्यमी बनने के टिप्स संस्कृति विश्वविद्यालय के संतोष मैमोरियल हाल में "उद्यमिता कौशल, दृष्टिकोण और व्यवहार विकास" पर एक...

संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थी चला रहे हैं स्वच्छता अभियान

संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थी चला रहे हैं स्वच्छता अभियान मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय...

कृष्णानुशीलनम् प्रतियोगिता में आरआईएस के होनहारों का फहरा परचम

कृष्णानुशीलनम् प्रतियोगिता में आरआईएस के होनहारों का फहरा परचम मथुरा। भक्ति वेदांता गुरुकुलम एण्ड इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित कृष्णानुशीलनम् प्रतियोगिता में राजीव इंटरनेशनल स्कूल के...

आईएमएस में रक्तदान शिविर का किया आयोजन

आईएमएस में रक्तदान शिविर का किया आयोजन आईएमएस लॉ कॉलेज नोएडा में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम...

Related Articles