27.7 C
Mathura
Friday, September 27, 2024

वृंदावन में मनाई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पुन्यतिथि:वक्ता बोले- त्यागमूर्ति राजा महेंद्र प्रताप भारत रत्न के सच्चे हकदार

वृंदावन में मनाई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पुन्यतिथि:वक्ता बोले- त्यागमूर्ति राजा महेंद्र प्रताप भारत रत्न के सच्चे हकदार

मथुरा अभी न्यूज़ ( राहुल ठाकुर,वैभव भारद्वाज ) स्वतंत्रता संग्राम सेनानी त्यागमूर्ति राजा महेंद्र प्रताप की 43 वीं पुण्यतिथि केसीघाट स्थित समाधि स्थल एवं प्रेम महाविद्यालय इंटर कॉलेज परिसर में मनाई गई।
जिसमें अतिथियों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही केंद्र सरकार से उन्हें भारत रत्न प्रदान करने की मांग भी की गई।

विनोद कुमार चौधरी ने कहा कि आर्यान पेशवा त्यागमूर्ति राजा महेंद्र प्रताप का व्यक्तित्व एवं कृतित्व वास्तविक रूप से भारत रत्न के लिए सच्चा हकदार है।
वे महान स्वतन्त्रा संग्राम सेनानी, अस्थाई हिंद सरकार के प्रथम राष्ट्रपति, विश्व में सयुंक्त राष्ट्र संघ के निर्माण के सहायक, संसार संघ के संस्थापक एवं जापान में आजाद हिंद फौज के संस्थापक थे।
अरुण कुमार सिंह ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना संपूर्ण जीवन लगा दिया।
देश के ऐसे सच्चे सपूत राजा साहब को भारतरत्न मिलना चाहिए।
वीरपाल चौधरी ने कहा कि राजा साहब ने जीवन भर देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद करवाने का कार्य किया। कहा कि राजा महेंद्र प्रताप ने अपने महल को विद्यालय के लिए दान दे दिया।
इससे पूर्व राजा महेंद्र प्रताप की प्रतिमा एवं समाधि स्थल पर माल्यापर्ण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उनके प्रेम धर्म का पाठ भी किया गया।
इस अवसर पर वीरपाल चौधरी, डॉ विनोद कुमार चौधरी, प्रोफेसर गुरूपाल सिसौदिया, विनोद भट्ट,हनी,आदि उपस्थित थे।

वृंदावन में मनाई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पुन्यतिथि:वक्ता बोले- त्यागमूर्ति राजा महेंद्र प्रताप भारत रत्न के सच्चे हकदार
वृंदावन में मनाई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पुन्यतिथि:वक्ता बोले- त्यागमूर्ति राजा महेंद्र प्रताप भारत रत्न के सच्चे हकदार

Latest Posts

संस्कृति विश्वविद्यालय में विद्वानों ने बताए उद्यमी बनने के टिप्स

संस्कृति विश्वविद्यालय में विद्वानों ने बताए उद्यमी बनने के टिप्स संस्कृति विश्वविद्यालय के संतोष मैमोरियल हाल में "उद्यमिता कौशल, दृष्टिकोण और व्यवहार विकास" पर एक...

संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थी चला रहे हैं स्वच्छता अभियान

संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थी चला रहे हैं स्वच्छता अभियान मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय...

कृष्णानुशीलनम् प्रतियोगिता में आरआईएस के होनहारों का फहरा परचम

कृष्णानुशीलनम् प्रतियोगिता में आरआईएस के होनहारों का फहरा परचम मथुरा। भक्ति वेदांता गुरुकुलम एण्ड इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित कृष्णानुशीलनम् प्रतियोगिता में राजीव इंटरनेशनल स्कूल के...

आईएमएस में रक्तदान शिविर का किया आयोजन

आईएमएस में रक्तदान शिविर का किया आयोजन आईएमएस लॉ कॉलेज नोएडा में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम...

संस्कृति विवि के मनोविज्ञान विभाग में आत्महत्या निरोध पर हुई चर्चा

संस्कृति विवि के मनोविज्ञान विभाग में आत्महत्या निरोध पर हुई चर्चा मथुरा। आत्महत्या निरोध को लेकर संस्कृति विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा एक सेमिनार का...

Related Articles