युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आदित्य पटेरिया के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत भगवाँ में निकाली रैली
भारत सरकार द्वारा विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत भगवाँ आम नागरिकों में देश भक्ति की भावना जागृत करने एवं स्वतंत्रता दिवस को उत्सव के रूप में मनाए जाने के प्रयोजन से लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। जिसके चलते नगर भगवाँ में अपने हांथो मे तिरंगा झंडा लेकर भगवाँ में मुख्य सड़को पे पैदल रैली निकाली गई।
आदित्य पटेरिया
के निर्देशन में हर-घर तिरंगा अभियान अंतर्गत रैली की शुरूआत मेला ग्राउंड से होते हुए पत्रकार तिराहा से होते हुए बस स्टैंड से होते हुए अस्पताल तिराहा से पठान मुहल्ला होते हुए बस स्टैंड से शिवम फिलिंग स्टेशन पर समापन हुआ
तिरंगा यात्रा में शामिल हुए समस्त अतिथियों का युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल बड़ामलहरा के अध्यक्ष आदित्य पटेरिया एवं उनकी पूरी टीम ने स्वागत वंदन अभिनंदन किया मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रद्युम्न सिंह
लोधी जी, ,जिला पंचायत अध्यक्ष शशिकांत अग्निहोत्री,
जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा नीरज चतुर्वेदी ,जिला महामंत्री विक्की तोमर जी जी,धर्मेंद्र सिंह गठोरा जी,लखन फौजदार जी एवम उनके साथ आए साथी एवम सभी लोग के साथ साथ नगर के सभी जोशीले युवा साथी हांथो में तिरंगा झंडा लेकर तिरंगा यात्रा में शामिल रहे।
तिरंगा यात्रा के माध्यम से भगवाँ के लोगों को 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाने के लिए प्रेरित किया।
समस्त पुलिस स्टाफ की मौजूदगी में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
