24.4 C
Mathura
Friday, September 20, 2024

त्रिवेद पारायण सप्तम महायज्ञ के निमंत्रण पत्र का विमोचन

त्रिवेद पारायण सप्तम महायज्ञ के निमंत्रण पत्र का विमोचन

मथुरा अभी न्यूज़ ( भरत शर्मा ) पञ्च यज्ञ प्रचारिणी सभा एवं ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाले त्रिवेद परायण महायज्ञ के निमंत्रण पत्र का विमोचन संरक्षक कमल किशोर वार्ष्णेय के आवास पर हुआ।
नगर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित होने वाले ऐतिहासिक सप्तम महायज्ञ के निमंत्रण पत्रिका विमोचन नगर पालिका चेयरमैन नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। आचार्य विवेक उपाध्याय ने बताया की ग्यारह दिवसीय महायज्ञ में 15 दिसंबर से दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। 16 दिसंबर से 24 दिसंबर तक प्रतिदिन प्रातः एवं सांय सामवेद अथर्ववेद एवं यजुर्वेद के वैदिक रीति रिवाज से मंत्रों के द्वारा नव कुंडिय महायज्ञ का आयोजन नगर पालिका परिसर स्थित गांधी चिकित्सालय में होगा। ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता रामदेव भारद्वाज ने बताया कि महायज्ञ में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि सहित अनेक प्रतिनिधि उपस्थित होकर आहुति प्रदान करेंगे।हिंदू युवा वाहिनी के शिवकांत चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम कार्यक्रम की तैयारियों पूरी कर ली गई है। इसमें देश के विभिन्न राज्यों के मंत्री, धर्मात्मा एवं साधु संत उपस्थित होकर अपना आशीर्वाद देंगे। कन्हैया लाल गोयल ने बताया कि पूर्णाहुति 51 कुंडीय महायज्ञ एवम प्रसाद वितरण के साथ 25 दिसंबर रविवार को होगी। संचालन संस्था के अध्यक्ष योगेश धनौतिया एवम मुकेश वैष्णव ने किया। इस अवसर पर संरक्षक कमल किशोर वार्ष्णेय, मा घनश्याम सिंह, कन्हैयालाल गोयल, महामंत्री पं राजपाल शर्मा, ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के राष्ट्रीय महासचिव पं रूपकिशोर उपमन्यु , प्रवक्ता पं रामदेव भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष वीरपाल मिश्रा, नितिन गोयल, महेश पाल, शिवम सोनी, योगेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

त्रिवेद पारायण सप्तम महायज्ञ के निमंत्रण पत्र का विमोचन
त्रिवेद पारायण सप्तम महायज्ञ के निमंत्रण पत्र का विमोचन

Latest Posts

पीएम पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगारा डांग में स्वच्छता पखवाड़ा, नारी शक्ति मिशन गोष्ठी का आयोजन

पीएम पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगारा डांग में स्वच्छता पखवाड़ा, नारी शक्ति मिशन गोष्ठी का आयोजन राजकीय हाई स्कूल इंद्रहटा अजनर विद्यालय में उत्तर प्रदेश शिक्षा...

जनता की सेवा का मिला प्रतिफल रचना पाठक को नगर निगम मथुरा मैं कैबिनेट सदस्य किया मनोनित

जनता की सेवा का मिला प्रतिफल रचना पाठक को नगर निगम मथुरा मैं कैबिनेट सदस्य किया मनोनित मथुरा वृंदावन नगर निगम की बोर्ड बैठक मै...

राजीव एकेडमी में आयात-निर्यात व्यापार में दक्षता कौशल विकास पर हुई कार्यशाला

राजीव एकेडमी में आयात-निर्यात व्यापार में दक्षता कौशल विकास पर हुई कार्यशाला मथुरा। वैश्वीकरण के दौर में आयात-निर्यात उद्योग वैश्विक अर्थव्यवस्था को आकार देने में...

संस्कृति विवि में स्थापित हुए गणपति, विधिविधान से हुआ पूजन

संस्कृति विवि में स्थापित हुए गणपति, विधिविधान से हुआ पूजन मथुरा। संस्कृति विश्विद्यालय में विधिविधान से पूजन कर गणेश जी की प्रतिमा स्थापित हुई। विवि...

नाजायज गांजा के साथ पुलिस ने 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

नाजायज गांजा के साथ पुलिस ने 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार खबर जनपद चंदौली के चकिया से है जहाँ चकिया पुलिस द्वारा अहरौरा रोड मुड़हुआ...

Related Articles