हमारे देश में लोग कई तरह के जानवर पालते हैं और इन जानवरों में बात करें गाय की तो हमारे यहां गाय को मां का दर्जा दिया जाता है |गाय माता की सेवा की जाती है और खासकर दीवाली के वक्त पर गाय को अच्छे से सजा कर गौ पूजा की जाती है |
परंतु ऐसा करना कर्णाटक के एक किसान को बेहद महंगा पड़ गया क्यूंकि इस किसान और उसकी बीवी ने अपनी गाय और उसके बछड़े को फूलों से सजाया | उसके बाद गाय को शख्स ने 20 ग्राम सोने की चेन पहनाई लेकिन आभूषण पहनाना शख्स को महंगा पड़ गया और गाय ने इस चेन को निगल लिया, जिसके बाद वहाँ हड़कंप मच गया |
उसके बाद उस किसान पति पत्नी ने करीब 35 दिन तक गाय के गोबर पर नजर रखी और वो लगातार चेक करते रहे कि कहीं गोबर के जरिये चेन बाहर ना आ जाए |
इतना ही नहीं उन्होंने अपनी गाय को कहीं बाहर तक नहीं निकलने दिया |
फिर 4 साल की ये गाय 35 दिन तक घर में बंधी रही लेकिन उसके गोबर से चेन नहीं निकली जिसके बाद किसान उसे डॉक्टर के पास ले गए और वहां मेटल डिटेक्टर से जांच की गई कि क्या वाकई गाय ने चेन को निगली है क्या |
जवाब हां में मिला लेकिन अब बड़ा सवाल ये था कि चेन बाहर कैसे निकलेगी |
फिर डॉक्टर्स ने स्कैन के जरिये पता किया कि आखिर चेन गाय के पेट में कहां फंसी हुई है और इसके बाद टीम ने गाय के पेट को फाड़कर उसके अंदर से चेन को बाहर निकाल लिया | हालांकि उस चेन निकालने के तुरंत बाद उसका वजन किया गया और इसमें किसान और उसकी पत्नी के होश उड़ गए |
क्यूंकि 20 ग्राम की चेन गाय के पेट में 35 दिन रहने के बाद मात्र 18 ग्राम की रह गई |
परंतु उसके बाद डॉक्टर्स ने गाय के पेट की अच्छे से जांच की लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला |
लेकिन फिर भी किसान उस 18 ग्राम की चेन पाकर खुश हो गया और उस किसान का कहना है कि उन्हें बेहद अफ़सोस है कि एक गलती की वजह से उनकी गाय को इतनी तकलीफ झेलनी पड़ी |यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो गया है जिस पर लोगों के भी अलग-अलग कमेंट आ रहे हैं |