बहू गई मायके, बुजुर्ग दंपति के बेटे पर भाभी को भगाने का आरोप लगाने का...
- 6h ago
बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के विधायक संजय कुमार सिंह रविवार को अयोध्या पहुंचे।
यहां उन्होंने रामलला के दर्शन-पूजन किए और प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया।
सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में मंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठन विस्तार को लेकर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में संगठन को मजबूत किया जाएगा और निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को फिर से सक्रिय करने का अभियान चलाया जाएगा।
संजय सिंह ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी केंद्र और बिहार में एनडीए के साथ मजबूती से खड़ी है और अब उत्तर प्रदेश में भी एनडीए गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर भी प्रतिक्रिया देते हुए विकास आधारित राजनीति की बात कही।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर