बहू गई मायके, बुजुर्ग दंपति के बेटे पर भाभी को भगाने का आरोप लगाने का...
- 4h ago
आगरा। ताजमहल घूमने आए एक पर्यटक परिवार को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे परिवार के सदस्यों और बच्चों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। हादसा रविवार को ताजमहल के पूर्वी एग्जिट गेट के पास हुआ। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बाइक सवार तेज रफ्तार में वाहन चलाता नजर आ रहा है।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना ने ताजमहल क्षेत्र में पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पर्यटकों ने सवाल उठाया कि बाहरी नंबर की बाइक ताजमहल क्षेत्र तक कैसे पहुंची।
बताया जा रहा है कि ताजमहल के आसपास ओला बाइक और अब रैपिडो बाइक की आवाजाही को लेकर भी सुरक्षा संबंधी चिंताएं जताई जा रही हैं। पर्यटकों की सुरक्षा के बीच बाहरी वाहनों की आवाजाही को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
CCTV फुटेज सामने आने के बाद हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है। फिलहाल मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों की कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था पर सभी की नजर बनी हुई है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर