सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन 3 गिरफ्तार, 5 MCD अधिकारी सस्पेंड

  • 38 days ago
  • 214 views


दिल्ली के सत्य निकेतन पीजी बिल्डिंग हादसे में बड़ा प्रशासनिक एक्शन हुआ है। सात लोगों की मौत के बाद पुलिस ने बिल्डिंग मालिक, उसकी पत्नी और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं लापरवाही के आरोप में एमसीडी के पांच अधिकारियों को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्रावास के रूप में संचालित पांच मंजिला इमारत गिरने से सात लोगों की मौत हो गई थी। जांच में सामने आया कि हादसे के समय बेसमेंट में मरम्मत और निर्माण कार्य चल रहा था, जिसे हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है।

दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता, उनकी पत्नी उर्मिला गुप्ता और बेटे महेश गुप्ता को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने मालिक दंपती को न्यायिक हिरासत और बेटे को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

उधर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर एमसीडी के दक्षिण जोन के डिप्टी कमिश्नर समेत पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही दिल्ली के सभी पीजी हब में एक सप्ताह के भीतर स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने और जर्जर इमारतों की पहचान के आदेश जारी किए गए हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now