सामूहिक विवाह समारोह में 21 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में 

  • 159 days ago
  • 167 views


चित्रकूट की धर्मनगरी में रामायण मेला परिसर सीतापुर में भुर्जी भोजवाल समाज द्वारा अखिल भारतीय कन्यादान विवाह महायज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 21 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री  होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा धर्मवीर प्रजापति, एमएलसी रामगोपाल उर्फ गोपाल अंजान और भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य शामिल हुए। आयोजक व भाजपा जिला मंत्री रामबाबू गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया।

रामबाबू गुप्ता ने बताया कि समाज में पिछले 50 वर्षों से सामूहिक विवाह की परंपरा चली आ रही है और वह पिछले तीन वर्षों से चित्रकूट में इस आयोजन को करा रहे हैं। मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने इसे गरीब परिवारों के लिए सराहनीय पहल बताया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now