पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह चौहान को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

  • 11 days ago
  • 211 views


भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए अपने आठ उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इनमें आगरा के एत्मादपुर से पूर्व विधायक और भाजपा प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान का नाम भी शामिल है। यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव होना है। 

राम प्रताप सिंह चौहान वर्ष 2017 में एत्मादपुर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। इससे पहले वे लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय रहे हैं। वर्ष 1991-94 के दौरान उन्होंने भाजयुमो मंडल अध्यक्ष के रूप में संगठनात्मक सफर शुरू किया। इसके बाद महानगर अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष, ब्रज क्षेत्र महामंत्री और प्रदेश मंत्री सहित कई जिम्मेदारियां संभालीं। 

वर्ष 2023 में उन्हें भाजपा प्रदेश महामंत्री बनाया गया था और जून 2026 में पार्टी ने उन्हें एक बार फिर प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी। अब भाजपा ने उन्हें राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाकर एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए मैदान में उतारा है। 

राम प्रताप सिंह चौहान को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने की खबर के बाद आगरा और एत्मादपुर क्षेत्र में उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

भाजपा के घोषित आठ उम्मीदवार: धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now