मथुरा: बृज चिकित्सा संस्थान में स्तन कैंसर जागरूकता परिचर्चा आयोजित, 150 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

  • 1 day ago
  • 56 views


मथुरा। बृज चिकित्सा संस्थान, मथुरा के बृज नर्सिंग कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंस के सभागार में स्तन कैंसर (ब्रेस्ट कैंसर) के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष परिचर्चा का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वर्तिका किशोर ने छात्र-छात्राओं को स्तन कैंसर के लक्षणों, समय पर पहचान, जांच और उपचार के महत्व की जानकारी दी। डॉ. वर्तिका किशोर ने बताया कि स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता और समय पर चिकित्सकीय जांच से बीमारी की शुरुआती अवस्था में पहचान करने में मदद मिल सकती है।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे समाज में महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करें और इस गंभीर बीमारी से संबंधित सही जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। परिचर्चा के दौरान विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम से लगभग 150 विद्यार्थी एवं अन्य प्रतिभागी लाभान्वित हुए। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर श्री राजेंद्र अग्रवाल (हाथी वाले), श्री राजीव अग्रवाल (एडवोकेट), सचिव श्री अपूर्व अग्रवाल, डॉ. निर्विकल्प एवं श्री शशिकांत जिंदल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना और स्तन कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान तथा उपचार के संबंध में समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित करना रहा। संस्थान की ओर से भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया गया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now