बहू गई मायके, बुजुर्ग दंपति के बेटे पर भाभी को भगाने का आरोप लगाने का...
- 4h ago
आगरा में खेत में मिट्टी जाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच पहले जमकर मारपीट हुई और इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। गोली लगने से 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। देर रात पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।मामला आगरा के थाना निबोहरा क्षेत्र के गढ़ी धर्मजीत गांव का है। यहां रमेश चंद्र और अजमेर सिंह के
खेत आपस में बराबर हैं। आरोप है कि खेतों में एक-दूसरे की मिट्टी जाने और पशुओं के आने-जाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।
रविवार देर शाम विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई और देखते ही देखते फायरिंग शुरू हो गई।
आरोप है कि रमेश चंद्र पक्ष की ओर से अजमेर सिंह के घर के बाहर गली में लाइसेंसी रिवॉल्वर से कई राउंड फायरिंग की गई। इसी दौरान अजमेर सिंह की 18 वर्षीय भतीजी के गले में गोली लग गई। गोली लगने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार अन्य लोग भी गोली लगने से घायल बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
देर रात पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
पुलिस ने हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना में जो भी व्यक्ति शामिल होगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर